चंबा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

by

टीबी मुक्त चंबा के लिए जमीनी स्तर पर काम तेज करने के निर्देश

स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज ने दिया जोर

एएम नाथ। चंबा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मासिक प्रगति रिपोर्ट का आकलन किया गया तथा महत्वाकांक्षी जिले के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डॉ. जालम भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित प्रजनन एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम तथा एचएमआईएस की खंडवार समीक्षा की। इसके अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में संचालित गतिविधियों का भी विस्तृत जायजा लिया गया।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की समीक्षा करते हुए जिले में टीबी उन्मूलन के लिए चल रही गतिविधियों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तय की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि टीबी उन्मूलन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता, बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, डॉ. करण, डॉ. वैभवी गुरंग, डॉ. सोहेल, विभिन्न खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तथा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक बहसें, वार-पलटवार, हमले और जवाबी हमले, आरोप-प्रत्यारोप शून्य में विलीन हो गए : मेरे भीतर वैराग्य की भावना पनपने लगी – नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य पर नए सिरे से फोकस करते हुए काम पर लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बैठकें कीं। इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द डूबने वाली है कंगना की नाव कहा विक्रमादित्य सिंह ने : पलटवार करते हुए कंगना ने कहा 4 जून को सब साफ हो जाएगा कि किसे भगवान का मिला आशीर्वाद

एएम नाथ। मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर निशाना साधा है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!