₹500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई : 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 दिन की रिमांड

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के चर्चित 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मिलन गर्ग, सुखदेव ठाकुर और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तीनों को विशेष पीएमएलए अदालत, शिमला में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।
ईडी की जांच हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दर्ज मामलों के आधार पर की जा रही है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने कोर्वियो, डीजीटी, हाइपनैक्स्ट और ए-ग्लोबल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाकर लोगों को कम समय में अधिक मुनाफे का लालच दिया और बड़े पैमाने पर निवेश जुटाया।
जांच में सामने आया है कि वर्ष 2018 से संचालित इस कथित नेटवर्क के माध्यम से 2.48 लाख से अधिक लोगों को क्रिप्टो निवेश के नाम पर जोड़ा गया। शुरुआती दौर में निवेशकों को रिटर्न देकर उनका भरोसा जीता गया, जबकि बाद में नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान कर कथित तौर पर पोंजी मॉडल के जरिए पूरे नेटवर्क का संचालन किया गया।
ईडी के मुताबिक, इस घोटाले में 219 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के वित्तीय लेन-देन हुए और निवेशकों को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जांच एजेंसी का दावा है कि मिलन गर्ग इस नेटवर्क की तकनीकी गतिविधियों का प्रमुख संचालक था। वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित करने, विदेशी सर्वरों पर उन्हें संचालित करने, क्रिप्टो वॉलेट्स का प्रबंधन करने और निवेशकों की राशि को विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर करने का काम संभालता था।
ईडी के अनुसार, सुखदेव ठाकुर और अभिषेक शर्मा शुरुआती प्रमोटरों में शामिल थे। दोनों ने लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया, बड़ी मात्रा में नकदी जुटाई और उसे मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचाया। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने कथित घोटाले से कमीशन कमाया और अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्तियों में लाभकारी हिस्सेदारी हासिल की।
इस मामले में हेमराज और मासूम जुनेजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा अभी फरार है। ईडी उसकी तलाश के साथ-साथ धन के प्रवाह, विदेशी निवेश, क्रिप्टो वॉलेट्स और कथित अवैध संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एआईजी आशीष कपूर गिरफ्तार : विजिलेंस छह महीने से कर रही थी जांच

चंड़ीगढ़: 6 अक्तूबर: पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस करीब छह महीने से मामले की जांच कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झारखंड के 2 दोस्त : लाहौल स्पीति के चंद्रा नदी में दोनों डूबे, मचा कोहराम

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  :  हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति के चंद्रा नदी में झारखंड के दो युवक डूब गए. स्थानीय गोताखोर नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं. रांची के दो दोस्त...
article-image
पंजाब

जिला प्रशासन होशियारपुर और सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर के बीच करार पर हस्ताक्षर

सनातन धर्म कॉलेज के छात्र बाल गृह और वृद्धाश्रम में विभिन्न गतिविधियां करेंगे होशियारपुर, 22 मई – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रिंसिपल सनातन धर्म कॉलेज होशियारपुर व जिला प्रशासन होशियारपुर...
article-image
पंजाब

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!