भाजपा के 16 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची की जारी : होशियारपुर देहात की कमान योगेश सप्रा को , सिटी की सतीश ठाकुर को सौंपी जिम्मेदारी

by

Chandigdh : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 16 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।  भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी का मानना है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को गति मिलेगी। प्रदेश भाजपा के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर की ओर से जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

विभिन्न जिलों में हुई अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची : 

अमृतसर देहात (मजीठा) की जिम्मेदारी  कंवरबीर सिंह मंजिल को दी गई है, जबकि अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष सलील कपूर बनाए गए हैं।

बरनाला में नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट में गौरव कक्कड़ और फाजिल्का में सुखविंदर सिंह काका कंबोज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।होशियारपुर देहात की कमान योगेश सप्रा तथा होशियारपुर शहरी की जिम्मेदारी सतीश ठाकुर बावा को सौंपी गई है।

जालंधर शहरी में अशोक सरीन हिक्की, जालंधर देहात उत्तर में  मनमीत सिंह विक्की और जालंधर देहात दक्षिण में  जगबीर सिंह बराड़ को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कपूरथला में चेतन सूरी को जिम्मेदारी दी गई है।

लुधियाना शहरी में सुनील मौदगिल को चुना गया है। श्री मुक्तसर साहिब में सतीश असीजा को जिम्मेदारी दी गई है। रूपनगर में  अजयवीर सिंह लालपुरा को अध्यक्ष बनाया गया है।

संगरूर-एक में  मतिंदर सिंह को चुना गया।तरनतारन में  सतनाम सिंह भुल्लर को संगठन की कमान सौंपी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PSPCL में सहायक लाइनमैन के लिए 6,289 पदों पर भर्ती की घोषणा

पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 10वीं कक्षा पास और ITI योग्यता रखने वाले नौकरी चाहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर की घोषणा की है। PSPCL ने सहायक लाइनमैन के पद के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

युजवेंद्र चहल की मुश्किलें बढ़ी : एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने सार्वजनिक किए पर्सनल मैसेज

भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर खेल के मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में सड़क पर सिगरेट...
article-image
पंजाब

अबोहर मर्डर केस : एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- फर्जी मुठभेड़ दिखाकर

अबोहर । अबोहर में एक दिन पहले सोमवार को मशहूर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या की गई थी। कारोबारी संजय वर्मा हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उन्हें...
article-image
पंजाब

मम्मी दादी को मत मारो…..बहू ने सास के साथ की मारपीट : पोते ने बना लिया वीडियो

गुरदासपुर  :  जिले के कोठे गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
Translate »
error: Content is protected !!