फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा : ब्लूटूथ से हाईटेक नकल, फरीदकोट, कोटकपूरा व फिरोजपुर में हुई पुलिस कार्रवाई

by

फरीदकोट :  पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मेसी अफसर पदों की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने के प्रयास का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाने वाले एक कथित नेटवर्क का पता चलने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने फरीदकोट, कोटकपूरा और फिरोजपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज तथा जिला पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों की संख्या और उनके खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को लेकर भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार परीक्षा के दौरान पुलिस को एक ऐसे गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिली, जो ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने कथित गिरोह के कुछ सदस्यों तक पहुंचने के बाद उनकी निशानदेही पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने की बात सामने आई है, जबकि कुछ संदिग्ध मौके से निकलने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मेसी अफसरों के 454 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट को सौंपी थी। इसके तहत रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा में प्रदेशभर से लगभग 7 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए फरीदकोट, कोटकपूरा और फिरोजपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को फरीदकोट में 11, कोटकपूरा में 6 तथा फिरोजपुर में 25 संदिग्ध अभ्यर्थियों द्वारा ब्लूटूथ डिवाइस के इस्तेमाल की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित परीक्षा केंद्रों पर जांच और कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि इन आंकड़ों की भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की जांच, संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस और यूनिवर्सिटी की ओर से विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शर्मनाक घटना : रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर ने 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तान कर उसकी मां से जबरन शारीरिक संबंध बनाए

साहनेवाल, 10 अक्तूबर : किराये पर रहने वाली एक विवाहिता की 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तान कर रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल उक्त आरोपी पुलिस की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती 2025 – 529 पुरुष एवं 268 महिला प्रतिभागी शारिरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण

रोहित जसवाल। ऊना : जिला ऊना मे दिनांक 11 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक पुलिस भर्ती 2025 आयोजित हुई। जिसमें कुल 5113 प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें 3704 पुरुष प्रतिभागी...
article-image
पंजाब

Special campaign will be run

Applications will be received for making new votes, deleting or changing them Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 17: A special campaign is being run by all the election registration officers of the district on 20th, 21st and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास के पन्ने : 13 अप्रैल 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड, जिसने आजादी की लड़ाई को दी नई दिशा

अमृतसर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक बेहद दर्दनाक और निर्णायक घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 1919 में इसी दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड ने पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!