FCI घोटाला…. सीबीआई कोर्ट ने 9 अधिकारी ओर 8 राइस मिलर को 6 महीने से 3 वर्ष तक की सजा

by

मोहाली :  भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से हुए घोटाले से जुड़े 25 वर्ष पुराने दो मामलों में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 17 आरोपितों को छह माह से तीन वर्ष तक की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 10 से 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

एसएएस नगर (मोहाली) स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश बलजिंदर सिंह सरा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। दोनों मामले एफसीआई के फरीदकोट जिला कार्यालय के अधीन निहाल सिंह वाला केंद्र और मुक्तसर केंद्र से संबंधित हैं।

दोषी ठहराए गए आरोपितों में एफसीआई के नौ अधिकारी शामिल हैं। इनमें जिला प्रबंधक से लेकर तकनीकी सहायक तक के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 8 निजी राइस मिलर भी दोषी करार दिए गए हैं। सीबीआई के अनुसार दोनों मामले वर्ष 2004-05 के खरीद सत्र के दौरान घटिया गुणवत्ता के चावल स्वीकार किए जाने से जुड़े हैं।

आरोप था कि एफसीआई अधिकारियों ने निजी राइस मिलरों के साथ मिलीभगत कर मानकों से कम गुणवत्ता वाले चावल को स्वीकार कराया, जिससे सरकारी खजाने को आर्थिक नुकसान पहुंचा। अदालत ने सभी आरोपितों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) के तहत दोषी करार दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दरिंदे द्वारा बच्चे की हत्या और आपसी भाईचारा तोड़ने के खिलाफ विभिन्न संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला 

फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषी को सख्त सजा देने की मांग गढ़शंकर, 19 सितंबर : होशियारपुर में पिछले दिनों दरिंदों द्वारा पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक हत्या और पंजाब में सोची समझी...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी के होशियारपुर कैम्पस में 8वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

होशियारपुर, 8 मार्च : तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्पोर्ट्स की अहमियत अति जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ चिंतन का वास होता है, जो विद्यार्थी जीवन को आगे बढ़ने की शक्ति देता है!...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर हत्या की कोशिश : शराब पिला मारपीट, हाथपांव बांधकर सवा नदी मे फैंका, तीन गिरफ्तार, एक फरार

गढ़शंकर, 11 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार हो गया। एस. एच....
Translate »
error: Content is protected !!