हिमाचल के लाखों राशनकार्ड धारकों का इंतजार हुआ खत्म : बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को बाजार से 39 रुपए सस्ती मिल रही चीनी

by

एएम नाथ। शिमला :
सस्ते राशन डिपो से मिलने वाली सस्ती चीनी का इंतजार कर रहे हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों के बाद चीनी की सप्लाई सुचारू हो गई है, जिससे लंबे समय से अपना नियमित कोटा न मिलने का इंतजार कर रहे राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में चीनी की किल्लत दूर करने के लिए हरियाणा की चीनी मिलों से खेप हिमाचल प्रदेश पहुंचनी शुरू हो गई है। डिपुओं में इस महीने का चीनी कोटा जल्द ही उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। चीनी की नियमित आपूर्ति शुरू होने से अब उपभोक्ताओं को अपना मासिक कोटा लेने के लिए राशन डिपो के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
————–
16 जुलाई को दिया गया था 37,955 क्विंटल का ऑर्डर
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने प्रदेश की जरूरत को देखते हुए 16 जुलाई को हरियाणा की चीनी मिलों को 37,955 क्विंटल चीनी की आपूर्ति का ऑर्डर जारी किया था। इस आदेश पर त्वरित अमल हुआ और अगले ही दिन 2,911 क्विंटल चीनी हिमाचल प्रदेश के थोक गोदामों में पहुंच गई।
—————-
अगले दो दिनों में पहुंचेगा 9 हजार क्विंटल अतिरिक्त स्टॉक
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सप्लाई ऑर्डर के अनुसार चीनी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले दो दिनों के भीतर करीब 9 हजार क्विंटल अतिरिक्त चीनी प्रदेश में पहुंच जाएगी। स्टॉक पहुंचते ही इसे सभी जिलों के डिपुओं में भेज दिया जाएगा ताकि आम जनता को वितरण शुरू किया जा सके।
——————–
बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को बाजार से 39 रुपए सस्ती मिल रही चीनी
बाजार में बढ़ती महंगाई के बीच डिपो की सस्ती चीनी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा है। वर्तमान में खुले बाजार में चीनी के दाम करीब 52 रुपए प्रति किलो हैं, जबकि सरकार की सबसिडी योजना के तहत डिपो में यह काफी कम दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश सरकार सस्ते राशन के डिपुओं में गरीब परिवारों को 39 रुपए सस्ती व एपीएल परिवारों को 19 रुपए सस्ती चीनी उपलब्ध करवा रही है। बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को डिपुओं में 13 रुपए प्रति किलोग्राम, एपीएल परिवारों को 33 रुपए प्रति किलोग्राम और टैक्सपेयर परिवारों को 48 रुपए प्रति किलो चीनी दी जाती है। प्रदेश सरकार की यह सबसिडी योजना लाखों उपभोक्ताओं को बाजार से कम कीमत पर चीनी उपलब्ध करवाकर महंगाई के दौर में बड़ी राहत प्रदान कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक : डॉ. सिकंदर कुमार

एएम नाथ । शिमला -राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में सड़क नेटवर्क विस्तार के दिखने लगे ठोस परिणाम : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भंगेई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास लगभग 80 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण कहा, पीएमजेएसवाई के तहत 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान एएम नाथ। चंबा,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में मनोचिकित्सा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस

शिमला 26 जून : आईजीएमसी शिमला में मनोचिकित्सा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया। इस वर्ष (2023) का थीम People First: Stop Stigma and Discrimination, Strengthen Prevention है। इस अवसर पर मनोचिकित्सा...
Translate »
error: Content is protected !!