जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम पर जोर : सड़क हादसा पीड़ितों को 1.50 लाख तक मुफ्त उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश

by

स्कूल वाहनों, बिना हेलमेट चालकों और अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

एएम नाथ। चम्बा :
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक रविवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत उपलब्ध सहायता और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की निःशुल्क उपचार सुविधा का समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में अब तक 13 दुर्घटना पीड़ित इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। साथ ही आमजन से दुर्घटना की स्थिति में इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
बैठक में विद्यार्थियों के सुरक्षित परिवहन को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों से संबद्ध और निजी वाहनों का पूरा विवरण एकत्र करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले वाहनों को ही संचालन की अनुमति देने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों की छुट्टियों के दौरान वाहन चालकों को फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर पूरे करने को भी कहा गया।
उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पुलिस विभाग को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग हटाने और स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर व चेतावनी संकेतक लगाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में आईआईटी मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी के डेटा-ड्रिवन हाइपरलोकल इंटरवेंशन (डीडीएचआई) कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। दुर्घटना संभावित स्थलों की वैज्ञानिक पहचान कर सुधारात्मक उपाय लागू करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट : पशुपालन विभाग की टीम तथा गंभीर रूप से चोटिल व्यक्ति का किया रेस्क्यू

टांडा में हुआ उपचार, पशुपालन विभाग की टीम ने सरकार का जताया आभार धर्मशाला, 09 अगस्त। सरकार तथा जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल में फंसे पशु पालन विभाग की एक टीम के चार लोगों...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना में करेंगे कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को ऊना में कोविड-19 की स्थिति तथा सूखे से निपटने की तैयारियों पर बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RTI में हुआ बड़ा खुलासा : चंडीगढ़ नहीं है पंजाब की राजधानी!

चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी नहीं है। यह खुलासा एक RTI में हुआ है। इसके साथ ही पिछली सरकारों की नाकामियां भी सामने आई हैं। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कुमारसैन बस अड्डे का लोकार्पण किया,   परिवहन निगम सब डिपो खोलने की घोषणा कुमारसैन :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कुमारसैन में 4.26 करोड़ से निर्मित बस अड्डे...
Translate »
error: Content is protected !!