संदिग्ध महिला को लेकर हरियाणा पुलिस का अलर्ट ….पर्यटन कारोबारियों से सहयोग की अपील

by

जीभी घाटी में सुरक्षा को लेकर अलर्ट, होटल-होमस्टे संचालकों से सतर्क रहने को कहा।

जीभी घाटी पर्यटन विकास संघ ने संदिग्ध महिला से जुड़ी जानकारी साझा कर जारी की एडवाइजरी।

बिना पहचान और पुलिस सत्यापन किसी को न दें रोजगार- जेवीटीडीए.

बंजार/जीभी, 20 जुलाई। :  जिला कुल्लू उपमंडल बंजार में जीभी घाटी पर्यटन विकास संघ ने हरियाणा पुलिस से प्राप्त एक आधिकारिक सुरक्षा परामर्श के आधार पर क्षेत्र के सभी होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट एवं पर्यटन व्यवसायियों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। संघ ने सभी संचालकों से कर्मचारियों की नियुक्ति और अतिथियों के सत्यापन में विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

जारी परामर्श के अनुसार हरियाणा पुलिस को आशंका है कि एक महिला संदिग्ध हिमाचल प्रदेश के किसी होटल, रेस्टोरेंट अथवा होमस्टे में छिपी हो सकती है या कार्यरत हो सकती है। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार संदिग्ध का नाम अन्तरा बैराग्य है, जिसकी जन्म तिथि 3 नवंबर 2002 बताई गई है। उसकी पहचान के लिए कुछ विशेष चिन्ह भी बताए गए हैं, जिनमें दाहिने हाथ पर टैटू तथा पारदर्शी फ्रेम वाला चश्मा शामिल है।

पुलिस के अनुसार उक्त महिला पहले ऋषिकेश में कार्य कर चुकी है तथा वर्तमान में कानून से बचने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश में होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने उसे एक नाबालिग से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में संदिग्ध बताया है।

संघ ने सभी होटल एवं होमस्टे संचालकों से अपील की है कि यदि उक्त विवरण से मेल खाने वाला कोई व्यक्ति नौकरी के लिए संपर्क करे, ठहरने का प्रयास करे अथवा उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो बिना किसी देरी के हरियाणा पुलिस को सूचित करें।

इसके साथ ही पर्यटन विकास संघ ने भविष्य में सभी कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट अथवा अन्य वैध पहचान पत्र का सत्यापन, पुलिस सत्यापन अथवा चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने, कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा जहां संभव हो, नियुक्ति प्रक्रिया का डिजिटल रिकॉर्ड भी संधारित करने की सलाह दी है।

संघ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र की सुरक्षा और पर्यटकों का विश्वास बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी पर्यटन व्यवसायी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस विभाग को दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार ने एक महीने में प्रचार पर खर्च कर दिए 24 करोड़

चंड़ीगढ़ : विपक्षी दलों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की फिजूल खर्ची को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि आप सरकार ने एक महीने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलो चिट्‌टा पकड़ा : शिमला पुलिस ने 101 मामले एनडीपीएस के रजिस्टर किए

शिमला । हिमाचल के शिमला में लगातार बाहरी राज्य से नशे की सप्लाई हो रही है। शिमला पुलिस ने अभी तक 101 मामले चिट्‌टे से संबंधित रजिस्टर किए हैं, जबकि पिछले पूरे साल 72...
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल हरोली डीसीएचसी की श्रेणी से बाहर: डीसी

ऊना, 19 मार्च: कोविड-19 संक्रमण में लगातार आ रही कमी के दृष्टिगत सिविल अस्पताल हरोली को अब डेडिकेटड कोविड हेल्थ सेंटर की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। इस सबंध में निर्देश जारी...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 31 :.          Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal specially visited the residence of prominent social worker Harmanjeet Singh Walia to bless his son. On this occasion, Dr....
Translate »
error: Content is protected !!