भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से 6000 से ज्यादा मरीजों को मिला कैशलेस हृदय उपचार

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बन रही है. इस योजना के तहत लोगों को बिना पैसे दिए कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ कम हुआ है और मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी पंजाब के अनुसार, पिछले पांच महीनों में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6000 से अधिक हृदय संबंधी ऑपरेशन किए गए हैं. इनमें सबसे अधिक मरीजों का पीटीसीए उपचार किया गया. यह प्रक्रिया हार्ट अटैक के मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत 6138 मरीजों का पीटीसीए उपचार किया गया. इस पर करीब 64.82 करोड़ रुपये खर्च हुए. एक मरीज के इलाज पर औसतन लगभग 1.06 लाख रुपये का खर्च आया. योजना के तहत कैशलेस सुविधा मिलने से अस्पताल तुरंत इलाज शुरू कर पा रहे हैं और मरीजों को भुगतान की चिंता नहीं करनी पड़ती।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ गोलियां , मौत: घर में घुसकर किसान को दो लोगों ने गोलियां मार

लुधियाना : गांव बारदे में घर में घुसकर को दो लोगों ने किसान को गोलियां मार दी। घायल को कल्याणी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया।...
article-image
पंजाब

सीबीआई ने अधिकारी रिश्वत लेता रंगे हाथ किया गिरफ्तार

साहनेवाल : साहनेवाल के मुख्य डाकघर में सीबीआई विभाग द्वारा अचानक छापा मारने तथा डाकघर के सब-पोस्टमास्टर को रिश्वत लेने के आरोप तहत रंगे हाथ गिरफ्तार करने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार...
article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां के दंगल में रजत मांडोठी ने जीती 1.51 लाख रुपये की पटके की कुश्ती

हरियाणा के रोहित लाडला को दी शिकस्त, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के 100 से अधिक पहलवानों ने दिखाए दमखम गढ़शंकर । गांव महिंदवाणी गुज्जरां में आयोजित वार्षिक दंगल छिंज मेले में पहलवानों ने शानदार...
article-image
पंजाब

पंजाब के साथ केंद्र सरकार सौतेली मां जैसा सलूक कर रही : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

संगरुर, 26 दिसंबर : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब, खासकर राज्य की गैर-भाजपा सरकार के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है। पंजाब को केंद्र सरकार से...
Translate »
error: Content is protected !!