मुख्यमंत्री राजनीतिक प्रतिशोध की परंपरा शुरू कर रहे, इसके दूरगामी दुष्परिणाम होंगे : बिक्रम ठाकुर

by

होशियार सिंह पर दर्ज मामला राजनीतिक साजिश, 50-50 हजार रुपये के मामले की भी हो जांच

विपक्ष को निशाना बना रही सरकार, कानून का हो समान रूप से इस्तेमाल: बिक्रम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के विरुद्ध विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बना रही है, जबकि सत्ता पक्ष से जुड़े मामलों में कार्रवाई नहीं की जा रही।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है तो कानून का इस्तेमाल सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोधी नेताओं के खिलाफ तत्काल एफआईआर और विजिलेंस जांच शुरू हो जाती है, लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े मामलों में चुप्पी साध ली जाती है।
उन्होंने देहरा उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों के खातों में 50-50 हजार रुपये जमा किए जाने के कथित मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने इसकी शिकायत की थी, लेकिन अब तक न निष्पक्ष जांच हुई और न ही किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि उस मामले में विजिलेंस की सक्रियता क्यों नहीं दिखाई गई।
पूर्व मंत्री ने कहा कि होशियार सिंह वर्षों से सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुसार, एक व्यक्तिगत और पारिवारिक विषय को आधार बनाकर कार्रवाई करना उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आएगी।
बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है और पहले आशीष शर्मा, फिर सुधीर शर्मा तथा अब होशियार सिंह को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीति से डरने वाली नहीं है और जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने सरकार से राजनीतिक प्रतिशोध छोड़कर विकास, रोजगार, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मैडल जीतकर वंशिका ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास

ज्वालामुखी  : खेलों के प्रति जुनून और कठिन परिश्रम के बल पर हिमाचल की वंशिका गोस्वामी ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम गर्व से ऊंचा कर...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर : औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी

शिमला : हिमाचल के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट तलब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में होगा : यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क किया जारी

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में हो सकेगा । यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बटराण में 13 को लगेगा मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर

हमीरपुर 11 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 13 दिसंबर को ग्राम पंचायत बटराण में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया पटियाल पैलेस...
Translate »
error: Content is protected !!