विभागीय अधिकारी जन हित के मुद्दों को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें : जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष शिवानी

by
नाहन 22 जुलाई। जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्ष शिवानी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद भवन के सभागार में नवगठित जिला परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष जिला परिषद ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों तथा अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की जनता ने सभी सदस्यों को आशा और विश्वास के साथ इस सदन में भेजा है, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सभी का दायित्व है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से सहयोग की अपील की।May be an image of studying, dais and text
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जन हित के मुद्दों को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ को मिल सके।
बैठक मंे गत बैठक के आय व्यय का अनुमोदन, वित वर्ष 2026-27 के बजट अनुमोदन तथा मनरेगा/वीबीजी-रामजी के तहत 501 करोड़, 47 लाख, 18 हजार के 32 हजार, 499 प्रस्तावित विकास कार्य के अनुमोदन के अतिरिक्त 15वें वितायोग के तहत अनुदान राशि पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पेयजल, सड़क, विद्युत समस्या इत्यादि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।May be an image of one or more people, people studying, hospital and text
जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुुर ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा, एएसपी योगेश रोल्टा, उपाध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर बलदेव भण्डारी, जिला परिषद सदस्य तथा सभी पंचायत समितियों के अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने मंडी पहुंचा अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल, धर्मपुर क्षेत्र में लिया जायजा

मंडी, 19 जुलाई :  बरसात के मौसम में भारी बारिश व भूस्खलन इत्यादि के कारण मंडी जिला में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आज अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल आज मंडी पहुंचा। सात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूरसंचार सेवाओं की बहाली प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल : चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति कीे 65 प्रतिशत क्षतिग्रस्त साइटें की गईं क्रियाशील

एएम नाथ। शिमला भारी बारिश के कारण गम्भीर रूप से प्रभावित जनजीवन को सामान्य करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने के लिए सरकार गम्भीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर में आज भीषण गर्मी में महिला जागृति मंच की अनूठी सेवा, सुकराला माता मंदिर के बाहर लगाई पान छबील

पुनीत महाजन l  हरिपुर (कांगड़ा) : महिला जागृति मंच हरिपुर, देहरा (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आज सुकराला माता मंदिर के बाहर सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर पानी की छबील लगाई गई।...
Translate »
error: Content is protected !!