13 लोगों के लिए काल बन गई चट्टान : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, 13 की मौत

by

उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कड़ू नाला के पास दर्दनाक हादसा

पांगी लौट रहे थे सभी यात्री, दो लोगों को सुरक्षित निकाला

एएम नाथ। केलांग :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर प्रकृति का ऐसा कहर टूटा जिसने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया। उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कड़ू नाला के समीप पहाड़ी से अचानक विशाल चट्टानें गिरने से यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो टैक्सी उनकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह चट्टानों के नीचे दबकर चकनाचूर हो गया। वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों को राहत दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी यात्री चंबा जिले की पांगी घाटी के निवासी थे और कुल्लू से अपने घर लौट रहे थे। उदयपुर-किलाड़ मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद होने से वे तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को मार्ग खुलने के बाद जैसे ही उनका वाहन कड़ू नाला के पास पहुंचा, पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें अचानक वाहन पर आ गिरीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें आग भी लग गई। स्थानीय लोगों और राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना अत्यंत भयावह थी और कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उनकी पहचान करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। डीएसपी लाहौल-स्पीति रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और राहत दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। मृतकों की पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताएं जारी हैं।
प्रदेश सरकार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। यह हादसा एक बार फिर हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे भूस्खलन और चट्टानें गिरने के खतरे की गंभीरता को सामने लाता है।

मृतकों की सूची  :

1. बीर सिंह, पुत्र सूरम चंद, गांव घिसाल, डाकघर साच, तहसील पांगी, जिला चंबा।
2. बीर सिंह, पुत्र लाल चंद, गांव शून, डाकघर उदयपुर, तहसील पांगी, जिला चंबा।
3. बुद्धी सिंह, पुत्र सवाल दास, डाकघर साच, तहसील पांगी।
4. कमला कुमारी, पत्नी बुद्धी सिंह, डाकघर साच, तहसील पांगी।
5. अनिल कुमार, पुत्र हरि कृष्ण, डाकघर साच, तहसील पांगी।
6. रेखा, पुत्री महेंद्र कुमार, गांव हिलोल, डाकघर शाली, तहसील पांगी, आयु 24 वर्ष।
7. सौरभ सिंह, पुत्र बीर सिंह, गांव/डाकघर हासिल, साच, तहसील पांगी।
8. अंजना, पुत्री चैन सिंह, गांव/डाकघर सत्ती, तहसील पांगी।
9. सोमन आंग्मो, पत्नी छेरिंग दोर्जे, गांव छलिंग, डाकघर उदयपुर।
10. आरू, पुत्र छेरिंग दोर्जे, गांव छलिंग, डाकघर उदयपुर, आयु 6 माह।
11. संजय कुमार, पुत्र मोहन लाल, गांव/डाकघर कुमार।
12. हंसराज, गांव/डाकघर धारवास।
एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन ने बताया है कि शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पहचान होने पर आधिकारिक रूप से जानकारी साझा की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोड़ मजारा में निशुल्क आयुष कैंप, 793 मरीजों की जांच

आयुर्वेदिक व होम्योपैथी चिकित्सकों ने मरीजों का किया चेकअप, मौके पर वितरित की निशुल्क दवाइयां गढ़शंकर।  19 सितंबर: डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना और डायरेक्टर होम्योपैथी पंजाब डॉ. हरिंदर पाल के आदेशों तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव हाईजैक करने की कोशिश कर रही सुक्खू सरकार : राजीव बिंदल

एएम नाथ : शिमला, 22 मई । हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों की अनदेखी नहीं चलेगी : डॉ. जनकराज

विधानसभा में गूंजा LADA फंड का मुद्दा, विधायक डॉ. जनकराज ने उठाई पारदर्शिता और समयबद्ध खर्च की मांग डॉ. जनकराज ने LADA राशि के उपयोग में देरी पर सरकार को घेरा एएम नाथ। चम्बा...
article-image
पंजाब

जाखड़ के एससी समाज के खिलाफ दिए बयान से कांग्रेस और जाखड़ की घटिया मानसिकता आई साहमने : निमिषा

गढ़शंकर – कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुनील जाखड़ द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को पैर की जुत्ती बताने पर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!