रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर : PM मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

by

नई दिल्ली : देश के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी. वे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पंजाब राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले बिट्टू ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थामा था. हालांकि वे लोकसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं जीत पाए थे, लेकिन पार्टी में उनके कद और पंजाब में भाजपा के विस्तार की रणनीति को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था. इसके बाद उन्हें राज्यसभा के माध्यम से संसद भेजने की योजना थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से गिरफ्तार ; पीयू स्टूडेंट के बैंक अकाउंट में टेरर फंडिंग का पैसा

चंडीगढ़। सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट को टेरर फंडिंग के आरोप में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र की पहचान मूल रूप से...
पंजाब

किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए कुल हिंद किसान सभा का जत्था दिल्ली रवाना

गढ़शंकर।  कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए आज कुल हिंद किसान सभा ने गढ़शंकर से अपना 17वां जत्था रवाना किया। कुल हिंद किसान सभा...
article-image
पंजाब

खौफनाक वारदात : नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से की हत्या

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस...
article-image
पंजाब

पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज : पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का आरोप

लुधियाना :विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्‍व पटवारी गुरविन्‍दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्‍कू के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!