महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि सब इंस्पेक्टर ने किया मेरा रेप, न्यूड वीडियो बनाई और धमकी देते हुए पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और तलाक लेने को मजबूर किया

by

लुधियाना : लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात महिला इंस्पेक्टर ने आपने ही विभाग के सब इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला जब सीनियर अफसरों तक पहुंचा तो सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, थाना दाखा में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में बात नहीं कर रहा है। महिला इंस्पेक्टर ने देहाती थाना सुधार में तैनात एसएचओ सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह पर आरोप लगाए थे। हांलाकि अब आरोप लगाने वाली महिला इंस्पेक्टर भी अभी सामने नहीं आई है।

महिला इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। महिला इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा साल 2023 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जब बात आगे बढ़ी तो आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने मुल्लांपुर मिलने बुलाया। यहां पर होटल में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में पहली बार रेप किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि वह आरोपी की हरकतों से पूरी तरह टूट गई थी। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर की मां को उसने रो-रोकर अपनी पूरी कहानी बताई, तो आरोपी की मां ने अपने बेटे का साथ देते हुए बात को दबाने की कोशिश की और कहा कि शोर मचाने या पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है, मैं तुम दोनों की शादी करवा दूंगी।
जानिए पूरी कहानी… इंस्टाग्राम पर दोस्ती और धोखे से मुल्लांपुर बुलाना : महिला इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मामले की शुरुआत 2023 से हुई। उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह से हुई थी। सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित सुंदर नगर का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। नवंबर 2023 में आरोपी सब इंस्पेक्टर ने महिला इंस्पेक्टर को मिलने के लिए मुल्लांपुर बुलाया। सब इंस्पेक्टर उसे चाय-पानी पिलाने के बहाने मुल्लांपुर के ‘ग्रैंड मैरीविला’ ले गया। वहां आरोपी ने प्लानिंग के तहत पीड़िता को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी।
नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, फिर रेप: महिला इंस्पेक्टर ने शिकायत में कहा कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह पूरी तरह से बेहोश हो गई आरोपी ने बेहोशी में होने का फायदा उठाकर उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। करीब 2 घंटे बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पीड़िता को समझ आ गया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। जब उसने सब इंस्पेक्टर साहिबमीत से इस बारे में सवाल किया और विरोध किया, तो आरोपी सब इंस्पेक्टर ने महिला इंस्पेक्टर से कहा कि जब वह बेहोश थी, तब उसने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली हैं व धमकी दी है कि अगर तुमने पुलिस में शिकायत की या शोर मचाया, तो यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
महिला इंस्पेक्टर ने इसका विरोध किया तो आरोपी सब इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और पीड़िता पर तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी इज्जत का वास्ता देते हुए उससे वीडियो डिलीट करने की बहुत मिन्नते कीं, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी।
महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि अश्लील वीडियो अपने पास होने का फायदा उठाकर आरोपी सब इंस्पेक्टर ने मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। वह जब चाहता, ब्लैकमेल करके अलग-अलग जगहों पर बुलाता और वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ बार-बार रेप करता। वह अपनी सामाजिक इज्जत और नौकरी की वजह से डर के मारे आरोपी का यह जुल्म सहने पर मजबूर रही।
महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि 2022 में उसकी शादी हुई थी। आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत ने उसकी शादीशुदा जिंदगी भी खराब की। आरोपी ने डराना-धमकाना शुरू कर दिया कि वह यह अश्लील वीडियो उसके पति को भेज देगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह अपने पति से तुरंत तलाक ले ले, वरना यह वीडियो उसके ससुराल वालों तक पहुंच जाएगी। ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर से पीड़िता अपने पति से तलाक लेने पर मजबूर हो गई और उसका रिश्ता टूट गया।
महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि तलाक के बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर जब भी प्रेग्नेंट हुई, आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसे धोखे और दबाव से अबॉर्शन की दवाइयां खिला दीं। आरोपी ने पीड़िता की सेहत की परवाह किए बिना कुल तीन बार जबरन उसका अबॉर्शन करवाया।
महिला इंस्पेक्टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब आरोपी की इन हरकतों से पूरी तरह टूट गई थी। आरोपी सब इंस्पेक्टर उसे अपनी मां नवनीत कौर के पास ले गया। पीड़िता ने आरोपी की मां के सामने रो-रोकर अपनी पूरी कहानी बताई कि किस तरह साहिबमीत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है, ब्लैकमेल करके तलाक करवाया है और तीन बार दवाइयां खिलाकर अबॉर्शन करवाया है। आरोपी की मां ने अपने बेटे का साथ देते हुए बात को दबाने की कोशिश की। उसने पीड़िता को दिलासा देते हुए कहा कि बेटा, शोर मचाने या पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है, मैं तुम दोनों की शादी करवा दूंगी। कोई बात नहीं, मैं बैठी हूं। शादी का झूठा दिलासा देकर आरोपी की मां उसे शांत कराती रही। मां की शह और मिलीभगत से आरोपी सब इंस्पेक्टर पीड़िता को अपने घर ले जाकर भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा।
महिला इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर और उसकी मां के लगातार धोखे, ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़िता ने थाना दाखा में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

थाना पुलिस दाखा ने 23 जुलाई को आरोपी सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) और 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी की मां नवनीत कौर की इस मामले में मिलीभगत की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया।
​​

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ISI के लिए जासूसी कर रहा सेना का जवान गिरफ्तार …..15 लाख में दुश्मन को दी नक्शे व अफसरों की पोस्टिंग की जानकारी

अमृतसर। महाराष्ट्र के नासिक सेना की छावनी में तैनात नायक संदीप सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से तीन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओलंपियन मनु भाकर और उनके परिवार के सदस्य बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंचे : कहा… लोगों से अपील करेंगी कि वे एक बार वाघा बॉर्डर पर आकर जवानों की परेड देखें

अमृतसर: ओलंपियन मनु भाकर और उनके परिवार के सदस्य बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। इस मौके पर मनु भाकर और उनके परिवार ने सेरेमनी का लुत्फ उठाया और बीएसएफ...
पंजाब

पीट-पीटकर कर हत्या : पैसे के लेन देन को लेकर

खन्ना : लुधियाना निवासी राजन सलूजा (48) की उन्हीं के साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उनके साथी जगजीत सिंह उर्फ टोनी जो फाइनेंसर का काम करता है व उसके साथ...
article-image
पंजाब

Congress Weeping Over SIR to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 :  Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood, in a press statement, accused the Congress and other opposition parties of opposing the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls to...
Translate »
error: Content is protected !!