28 और 29 जुलाई को दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

एएम नाथ। चंबा :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 और 29 जुलाई को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे।
शिक्षा मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वे 28 जुलाई को दोपहर डलहौज़ी पहुंचेंगे तथा डलहौज़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा मंत्री सायं 6:00 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 के तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
रोहित ठाकुर 29 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखेंगे तथा बाद दोपहर मंगला से हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत, केवीके चंबा की टीमों ने जिले के कई स्थानों पर व्यापक क्षेत्र का दौरा किया, ताकि किसानों में विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कनाडा में हिमाचली प्रवासियों ने हर्षोउल्लास से मनाया दशहरा पर्व : मुख्यमंत्री ने हिमाचलीे प्रवासियों को निवेश के लिए कियाआमंत्रित

एएम नाथ। शिमला/ कनाडा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा पार्लियामेंट हिल में लगातार दूसरे वर्ष धूमधाम से दशहरे के सफल आयोजन के लिए कनाडा में हिमाचली प्रवासियों को हार्दिक बधाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.एस.आई.सी. हिमाचल प्रदेश को रनर अप ट्रॉफी अवार्ड मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक मनजीत कटोच का बद्दी में उद्योगपतियों ने किया समानित

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) : ई.एस.आई.सी हिमाचल प्रदेश को बेहतर सेवाओं के लिए छोटे राज्यों में रनर अप ट्रॉफी मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक ई.एस.आई.सी कर्नल मनजीत कटोच का बद्दी के उद्योगपतियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान: विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा

ऊना – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए...
Translate »
error: Content is protected !!