कढ़ू नाला हादसा: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने घटनास्थल का किया निरीक्षण दुर्घटना प्रभावित 10 परिवारों को राहत राशि वितरित, सरकार हर संभव मदद को प्रतिबद्ध

by

पांगी दौरे पर उपायुक्त ने साच हाइड्रो पावर हाउस की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान संसारी–किलाड़–थिरोट–तांदी सड़क मार्ग पर कढ़ू नाला के समीप 24 जुलाई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, सड़क की मौजूदा स्थिति और सुरक्षित आवाजाही के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
गौरतलब है कि 24 जुलाई को कुल्लू से पांगी जा रहा वाहन संख्या HP-01M-2210 कढ़ू नाला के पास पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आ गया था। इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया था।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन द्वारा किए गए राहत कार्यों की भी समीक्षा की। आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने उपायुक्त को बताया कि हादसे से प्रभावित सभी 10 परिवारों तक तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर राहत राशि वितरित कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क में है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं तथा सड़क मार्ग पर भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने साच स्थित हाइड्रो पावर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और परियोजना की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह, बीआरओ के मेजर पारस कोचर, आरसीसी-94 के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आस्था पंवार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाग सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने मांगी फॉरेंसिक जांच

JCCB पर अरबों के कथित घोटाले का आरोप, वित्त सचिव को भेजा गया विस्तृत प्रतिवेदन जोगिन्द्रा बैंक के अधिकारियों और पूर्व प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग एएम नाथ। शिमला/सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुन्ना संपर्क सड़क मार्ग का किया शिलान्यास : आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की राशि होगी व्यय, चुवाड़ी- जोत संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 20 करोड़ किए जा रहे व्यय

चंबा, (चुवाड़ी) 13 सितंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल चुवाड़ी के तहत भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार सहित विभिन्न दस चयनित स्थलों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक कर्मचारी की सतर्कता से साइबर ठगी से बचे महिला के 1.50 लाख रुपये : 10 लाख डॉलर से भरा बैग मिलने का दिया था लालच

रोहित जसवाल।  नंदपुर । हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की नैहरी शाखा के कर्मचारी की सतर्कता से पंजोआ निवासी एक महिला साइबर ठगी के प्रयास में 1.50 लाख रुपये गंवाने से बच गई। हालांकि, महिला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र का हंगामेदार आगाज : पूर्व भाजपा सरकार पर श्वेत पत्र लाएगी सुक्खू सरकार

सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान विनय कुमार को सीट पर बैठने के लिए कहने पर बनी असहज स्थिति, भाजपा विधायक हंसराज ने भी जताई आपत्ति मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 8 मंत्रियों की...
Translate »
error: Content is protected !!