कढ़ू नाला हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

पांगी में मानसून प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जनसमस्याएं भी सुनीं

साच में गर्ल्स हॉस्टल और बुनियादी सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश

एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान किलाड़-उदयपुर सड़क मार्ग पर कढ़ू नाला के समीप गत दिनों हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले सात लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने उप तहसील साच के अंतर्गत आने वाले गांव साच, घिसल, हिलोर और घनाला पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों की आवश्यकताओं और समस्याओं का समाधान संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उन्हें हरसंभव राहत मिल सके।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने मानसून से प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और उप तहसील साच, घिसल तथा हिलू टवान क्षेत्र के करीब 25 लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, सड़क संपर्क, पैदल रास्तों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, साच का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और हाल ही में स्वीकृत गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का शीघ्र चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही टेंडर प्रक्रिया सहित अन्य औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर के मंत्री ना बनने के पीछे चर्चा : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जीतने के बावजूद सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार

एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर से पांचवी बार सांसद चुने जाने के बाद इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। हिमाचल कोटे से अनुराग की जगह जगत प्रकाश नड्डा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित राजस्व मामलों का त्वरित समाधान बनाया जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लंबित राजस्व मामलों के त्वरित समाधान को लेकर सभी अधिकारी विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयासों बारे की विस्तृत चर्चा – सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला चंबा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी कुमार का खिताब सरकाघाट के शौर्यवीर के नाम

एएम नाथ। मंडी 4 मार्च । छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आज महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले और पुरुष वर्ग में अंडर-17 मंडी कुमार के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!