रघुवीर सिंह बाली को मिली विकास की विरासत : नगरोटा बगवां में 24वां बाल मेला, मुकेश अग्निहोत्री ने जी.एस. बाली के योगदान को किया याद

by

क्षेत्र में चल रहे एक हजार करोड़ के कार्य : अग्निहोत्री

एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  स्वर्गीय जी.एस. बाली की 72वीं जयंती के अवसर पर नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड में आयोजित 24वें बाल मेले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जी.एस. बाली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विकास कार्यों और जनसेवा के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जी.एस. बाली ने नगरोटा बगवां सहित पूरे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और जी.एस. बाली विकास एवं जनकल्याण की राजनीति के प्रतीक रहे हैं। प्रदेश सरकार भी इसी सोच के साथ जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में करीब एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि विधायक रघुवीर सिंह बाली को अपने पिता जी.एस. बाली की मजबूत राजनीतिक विरासत मिली है और अब उन्हें जनता के विश्वास को कायम रखते हुए विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बनने के बाद भी रघुवीर सिंह बाली के प्रति प्रदेश नेतृत्व का भरोसा दिखाई देता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नगरोटा बगवां पहुंचना इसी विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने रघुवीर सिंह बाली के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जी.एस. बाली ने क्षेत्र के विकास की जो पहचान बनाई थी, उसे रघुवीर सिंह बाली आगे बढ़ा रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जी.एस. बाली का सार्वजनिक जीवन विकास और सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक रघुवीर सिंह बाली, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। रघुवीर सिंह बाली ने सभी नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के वरिष्ठ नेता जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरेंद्र काकू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*डढम्ब स्कूल में तीन नए कमरों का शिलान्यास : 100 कमरों के निर्माण पर 9.50 करोड़ खर्च होंगे – केवल पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर,12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने राजकीय उच्च पाठशाला डढम्ब में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना  से  छूटे हुए पात्र परिवारों  को मिलेंगे मकान : DC मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपस्वाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों को एक मुश्त मकान मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहा दीक्षित ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : शिमला जिले की क्यारकोटी पंचायत की नेहा दीक्षित को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं देते हुए होनहार बेटी बताया। उन्होंने कहा कि नेहा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!