डिप्टी सीएम और उनकी स्वर्गीय पत्नी के खिलाफ टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर रोहित कटवाल गिरफ्तार : माननीय अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

by

रोहित कटवाल की इंस्टाग्राम id भी इंडिया में बैन करवा दी गई 

रोहित जसवाल । ऊना  : हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ऊना जिला के यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरोली पुलिस ने ये गिरफ्तारी पिछले कल यानी रविवार के दिन की और अदालत में पेश कर कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  बीटन निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर हरोली पुलिस स्टेशन में इस मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

बता दें कि रोहित कटवाल इंटरनेट पर ब्लॉगिंग किया करते थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में बीटन निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर हरोली पुलिस स्टेशन में इस मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।   पुलिस ने रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए माननीय अदालत ने  तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया ।

इस मामले में संदीप कुमार द्वारा थाना हरोली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।

टाहलीवाल में गत दिवस क्रशर के रास्ते को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद यूट्यूबर ने इंटरनेट मीडिया पर डिप्टी सीएम और पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कथित पर डिप्टी सीएम की स्वर्गीय पत्नी पर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई सामग्री, संबंधित डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। जांच में अन्य कोई तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हिमाचल के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायकों के साथ आज आदरणीय केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतीश जोशी ऊना जिला कांग्रेस के जिला सचिव मनोनीत, सतपाल रायजादा व मुकेश अग्निहोत्री का जताया आभार सन्तोषगढ में खुशी की लहर

ऊना : पिछले पच्चास वर्षों से भी ज्यादा सन्तोषगढ नगर का जोशी परिवार कांग्रेस पार्टी से जुडा होने के कारण प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सन्तोषगढ के मधुरभाषी व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सतीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट : बिना पुलिस वेरिफिकेशन के , जानिए कौन से जरूरी दस्तावेज चाहिए और कितने देने होंगे पैसे

नई दिल्ली ।यह 3 दिन में पासपोर्ट मिलने की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, ऑफिसियल काम या किसी अन्य जरूरी कारण से तुरंत पासपोर्ट की आवश्यकता होती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म : 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे, गिरफ्तार

ऊना: गगरेट उपमंडल में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गगरेट थाना में बच्ची के परिजनों ने...
Translate »
error: Content is protected !!