हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त होने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी बधाई

by

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

खन्ना ने कहा कि हरजीत सिंह गरेवाल एक अनुभवी, समर्पित एवं समाजहित के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व हैं। उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना जाना केंद्र सरकार का सराहनीय निर्णय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गरेवाल अपने अनुभव, कार्यकुशलता और निष्पक्ष दृष्टिकोण के बल पर देश के अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेंगे तथा उनके कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग देश में सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरजीत सिंह गरेवाल के नेतृत्व में आयोग और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए सार्थक पहल करेगा।

खन्ना ने हरजीत सिंह गरेवाल के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आयोग नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रा.व.मा.पा. कोठों के 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भवन की रखी आधारशिला : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में व्यय होंगे 9560 करोड़ रुपए – डॉ. शांडिल

सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा...
article-image
पंजाब

PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur associated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 : Ten progressive farmers associated with PAU–Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur were honoured during the ‘Sustainable Agriculture and Crop Residue Management Summit’ organized at Punjab Agricultural University, Ludhiana for their valuable contribution...
article-image
पंजाब

होशियारपुर निवासियों के दिलों के बहुत करीब थे डॉक्टर मनमोहन सिंह : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :   पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहजादे ने पत्नी के साथ भी कोई नहीं किया अच्छा व्यवहार : शहजादे को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता- कंगना

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है। मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच चुनावी रण दिन-प्रतिदिन...
Translate »
error: Content is protected !!