चंबा में शिक्षा ढांचे को मिलेगी मजबूती : रोहित ठाकुर

by

रावमावि मंगला के अतिरिक्त भवन का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शिलान्यास

73 लाख से बनेगा नया भवन, मंगला स्कूल में शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

एएम नाथ। चंबा : प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। इस भवन में दो कक्षाओं, एक परीक्षा हॉल, एक ड्रेसिंग रूम तथा एक मंच का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला चंबा में स्कूल भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों पर 5 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाया जाएगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस/परख-2025) में हिमाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्रदेश 21वें स्थान पर था।
रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सीधी भर्ती के माध्यम से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के लगभग 500 पद भरे गए हैं, जिनमें जिला चंबा में 105 पद शामिल हैं। इसके अलावा जिले में टीजीटी आर्ट्स के 109 रिक्त पद भी शीघ्र भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के 1800 शिक्षकों के पद भरने को मंजूरी दी है, जिनमें से 1200 पद प्राथमिकता के आधार पर भरे जा रहे हैं। पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय की पढ़ाई शुरू करने, 350 शिक्षकों को सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए भेजने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सिंगापुर और कंबोडिया के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजने जैसी पहलें भी शिक्षा सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र पर 9,666 करोड़ रुपये, जो कुल बजट का 18 प्रतिशत है, खर्च किए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में बायोलॉजी विषय शुरू करने तथा खेल मैदान के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इससे पहले चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लिए 1 करोड़ 73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि करीब 1.5 करोड़ रुपये के अन्य प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा, उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) विकास महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में सस्पेंड होंगे लाइसेंस….नशामुक्त ऊना और सड़क सुरक्षा के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे : डीसी जतिन लाल

च्चों के बाइक-स्कूटी से स्कूल आने पर होगी कार्रवाई, अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की तय होगी जवाबदेही रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले को नशामुक्त बनाने और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या’, रंगेहाथ पकड़ी गई पत्नी तो ने पति को दी धमकी

मुरादाबाद : जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह धन्यवाद करने के लिए आ रही या वोट मांगने के लिए : पांगी वासियों को सांसद प्रतिभा सिंह से पूछना चाहिए

मंडी : मंडी लोकसभा उपचुनाव जीतने के दो साल बाद सांसद प्रतिभा सिंह पहली बार पांगी आ रही हैं। , पांगी वासियों को उनसे जरूर पूछना चाहिए, वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!