शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पर सीपीआईएम ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का किया आह्वान

by

गढ़शंकर l शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर स्थानीय डॉक्टर भाग सिंह हॉल में कॉमरेड कुलविंदर संघा की अध्यक्षता में क्रांतिकारी जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉमरेड गुरनेक सिंह भज्जल और कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने शहीद ऊधम सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से साम्राज्यवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ निरंतर संघर्ष करने तथा शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “शहीद ऊधम सिंह अमर रहें”, “साम्राज्यवाद मुर्दाबाद” और “सांप्रदायिकता मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस मौके पर कॉमरेड तरसेम लाल, किशन चंद, किशन कुमार (गढ़शंकर), हरि देव, राजिंदर शर्मा, नरेश कुमार, अमित ठाकुर, शनि मट्टू, कदम भगानियां, लाली भगानियां, रणजीत सिंह (गढ़शंकर), गुरमेल कलसी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में तरसेम लाल ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बलजिंदर सिंह को सऊदी अरब में मौत की सजा : अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए पत्नी ने खन्ना से लगायी गुहार

होशियारपुर 21 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित खुले दरबार में एक अत्यंत गंभीर एवं मानवीय मामला सामने आया।...
article-image
पंजाब

1000 एल.पी.एम. क्षमता वाला प्लांट कोविड वार्ड के लिए लगातार आक्सीजन बनाएगा यकीनी,सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से आक्सीजन प्लांट की शुरुआत

होशियारपुर: एक हजार एल.पी.एम की क्षमता वाले सिविल अस्पताल में स्थापित किए नए आक्सीजन प्लांट की आज शुरुआत करवाते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि अब सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही, अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम हो रहे :

सुनाम : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नौजवानों का उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां इंतजार कर रही हैं। अब कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलती बल्कि मेरिट के आधार पर काम...
article-image
पंजाब

पुलिस पर हमला करने वाले 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 16 जुलाई:  गढ़शंकर पुलिस द्वारा गत दिनों पुलिस पार्टी पर हमला करने वाली 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ इस्पेक्टर जयपाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!