मिंजर मेले के मंच पर 9 वर्षीय मानवीक पंडित ने बिखेरा सुरों का जादू

by

हारमोनियम पर भजन प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीता मानवीक पंडित ने

संगीत साधना से चम्बा का नाम रोशन करने का सपना संजोए है मानवीक

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा के ऐतिहासिक मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच पर इस वर्ष एक नन्हे कलाकार ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। प्राथमिक मंगला स्कूल की चौथी कक्षा में अध्ययनरत 9 वर्षीय मानवीक पंडित ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परिचय दिया कि उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। मानवीक ने स्वयं हारमोनियम बजाते हुए प्रसिद्ध भजन “शिव कैलासों के वासी” की मधुर प्रस्तुति दी। उनकी सुर, लय और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रस्तुति के बाद मानवीक के पिता विकास शर्मा ने बताया कि बचपन से ही मानवीक की संगीत में विशेष रुचि रही है। वह प्रतिदिन नियमित रूप से संगीत का रियाज करता है और हारमोनियम पर सुर एवं लय का अभ्यास पूरी लगन और अनुशासन के साथ करता है। उन्होंने कहा कि बेटे की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि इतनी कम उम्र में उसे मिंजर मेले जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
विकास शर्मा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने मानवीक जैसी उभरती प्रतिभा को पहचानकर उसे मंच प्रदान किया, जिससे उसका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। उनका मानना है कि ऐसे अवसर बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वहीं, मानवीक पंडित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी निरंतर संगीत की साधना करते रहेंगे और अपने गुरु के आशीर्वाद तथा माता-पिता के मार्गदर्शन से इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला चम्बा और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रयास करेंगे। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, बल्कि समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली पहचान हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में आलू की बंपर : जिले में लगभग 28 हज़ार मीट्रिक टन आलू उत्पादन का अनुमान

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर. आलू की बंपर फसल और अच्छे दामों से ऊना जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। इस वर्ष जिले में लगभग 28 हज़ार मीट्रिक टन आलू...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरडीजी के मुद्दे पर पूरी भाजपा हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ़ : उपमुख्य सचेतक पठानिया

एएम नाथ ।  धर्मशाला, 20 फ़रवरी : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा का आरडीजी पर असली चेहरा प्रदेश के सामने बेनकाब हो चुका है। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद : अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स

ऊना, 1 मई – मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!