जोगिंद्रा बैंक ऋण प्रकरण में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की चौथी शिकायत, NABARD से निष्पक्ष जांच की मांग

by

MMSY ऋण और सब्सिडी मामले में फिर उठे सवाल, अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग

चार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिवक्ता ने NABARD से मांगा स्पीकिंग ऑर्डर

एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (JCCB) में कथित MMSY ऋण अनियमितताओं को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने NABARD के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), मुंबई को चौथी शिकायत भेजकर पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि इससे पहले 29 जून, 3 अगस्त और 5 सितंबर 2025 को भी विस्तृत शिकायतें भेजी गई थीं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत के अनुसार मामला ₹79.50 लाख के दो MMSY ऋणों तथा लगभग ₹21.87 लाख की सब्सिडी से जुड़ा है। अधिवक्ता शर्मा का आरोप है कि ऋण स्वीकृति और सब्सिडी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं तथा नियमों का उल्लंघन हुआ, जिसके कारण सब्सिडी का मामला वर्षों से लंबित है। उन्होंने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल संभव होगी।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2020-21 की चार्टर्ड अकाउंटेंट की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य दर्ज होने के बावजूद मामले पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा 1 नवंबर 2021 की आंतरिक जांच रिपोर्ट में भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख होने के बावजूद यह जांच नहीं की गई कि दोनों ऋण वास्तव में एक ही परियोजना से जुड़े थे या नहीं।
अधिवक्ता ने शिकायत में गुरमीत सिंह (रिकवरी एवं लॉ सेक्शन), तत्कालीन प्रबंध निदेशक ताशी सांडुप, राम पॉल (एजीएम) तथा रूप सिंह (तत्कालीन एजीएम, लोन) की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने NABARD से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर पूरे मामले में दो सप्ताह के भीतर कारणयुक्त लिखित निर्णय (स्पीकिंग ऑर्डर) जारी करने का अनुरोध किया है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि यदि निर्धारित समय में इस मामले में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो वे उपलब्ध कानूनी उपाय अपनाएंगे। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों पर संबंधित अधिकारियों अथवा जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1150 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका , इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र की 27 पंचायतें प्रभावित हुई : सरकार विशेष राहत पैकेज देगी कांगड़ा जिले के बाढ़ प्रभावितों को कहा मुख्यमंत्री ने : मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया

कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से जिला कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा के क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने पौंग जलाश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल माध्यम से टांकरी लिपि सीखेंगे देशभर के प्रतिभागी : सलूणी महाविद्यालय में टांकरी लिपि पर सात दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का शुभारंभ

स्वदेशी ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एएम नाथ। सलूणी (चंबा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों एवं सांस्कृतिक संरक्षण में क्षमता निर्माण की पहल: टांकरी लिपि का पुनर्जीवन”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डा. जनक राज ने बाल देख रेख संस्थान मैहला के बच्चों को वितरित किए सर्दियों के लिए कम्बल

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डा. जनक राज ने सोमवार को बाल देख रेख संस्थान मैहला के बच्चों को सर्दियों के लिए कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे हमारा भविष्य हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!