4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

by

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, चारों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आए एक दल में शामिल थे और गंगा जल लेने के बाद वापस लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते में जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर के घाट पर ये लोग स्नान करने के लिए रुके और इसी दौरान एक कांवड़िया डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन उन्हें भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे चारों गंगनहर में लापता हो गए।

बताया जा रहा है कि गंगनहर में सिल्ट की सफाई के कारण जलस्तर कम होने से कांवड़िए बीच धारा तक चले गए थे और इसी दौरान फंसने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस सहित अन्य राहत-बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय प्रताप सिंह ने बताया कि काफी देर तक चले अभियान के बाद चारों कांवड़ियों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के निवासी शिवांशु (16), नीतेश (17) और भरत (17) तथा सेक्टर 26/30 के निवासी रोहित प्रजापति (18) के रूप में हुई है। एक अन्य घटना हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर हुई जहां गंगा के तेज बहाव में बह गए दो कांवड़ियों को राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने बचा लिया। इनमें से एक की पहचान 18 वर्षीय सुधीश ठाकुर तथा दूसरे की पहचान बागपत निवासी 28 वर्षीय राहुल के रूप में हुई।

करीब एक पखवाड़े तक चलने वाली कांवड़ यात्रा की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई है। प्रदेश में इन दिनों हो लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी अपने पूरे उफान पर है। इस संबंध में सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस-प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा गंगा या गंगनहर की मुख्य धारा और गहरे पानी में जाने से बचें ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी कार्यालयों के वास्तु दोष सभी जनता को भोगना पड़ता हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब भी बात वास्तु की आती है तो हमें सिर्फ़ हमारे भवन की वास्तु तक सीमित नहीं रहना होगा। हम जिस शहर, राज्य में रह रहे हैं उस शहर ओर राज्य के...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में 646 केसों का मौके पर हुआ निपटारा , 1712 केसों की हुई सुनवाई, 7,91,57,923 रुपए के अवार्ड पास

– वर्षों से लंबित पड़े वैवाहिक झगड़े, डिवोर्स पटीशन, खर्चे का निपटारा व क्रिमिनल केस आपसी रजामंदी से निपटाए होशियारपु: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के...
article-image
पंजाब

नहर किनारे तीन वाहनों की भीषण टक्कर, जानी बचाव 

गढ़शंकर, 27 जुलाई: आज स्थानीय आदमपुर मार्ग पर बिस्त दोआब नहर के किनारे गांव अकालगढ़ के समीप तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीनों गाड़ियां नुकसानी गई। गनीमत रही कि जानी नुकसान...
article-image
पंजाब

मां की हो चुकी थी हत्या – विदेश से बेटा करता रहा फोन…. घर से 35 तोले सोना, 5000 यूरो व 2.5 लाख गायब

फगवाड़ा :  गांव हरदासपुर में महिला सरपंच की सास का संदिग्ध हालात में घर से शव बरामद हुआ है। मृतक महिला के सरपंच पति बेटे ने लूट के बाद मां की हत्या का आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!