मनाली अलेउ ने जीती शनैच मेला बठाहड़ की वॉलीबॉल प्रतियोगिता : करीब 20 टीमों ने लिया भाग, प्रधान नोक सिंह ठाकुर ने विजेता व उपविजेता टीमों को किया सम्मानित

by

गुशैनी/बंजार:- विष्णु नारायण शनैच मेला, बठाहड़–2026 के तहत आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत मशियार के प्रधान नोक सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान प्रकाश ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य भाग सिंह ठाकुर तथा अमर भारती भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से करीब 20 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

फाइनल मुकाबले में मनाली अलेउ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं शनैच मेला खेल कमेटी, बठाहड़ की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि नोक सिंह ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अंत में शनैच मेला खेल कमेटी, बठाहड़ ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, सहयोगियों, दर्शकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने मुख्य अतिथि और सभी विशिष्ट अतिथियों का समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष धन्यवाद भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरपंच को झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश नाकाम : महिला को मोहरा बनाकर शिकायत कराने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ :. जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगी के सरपंच एवं एक जनपद सदस्य को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की साजिश रचने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से मुख्यमंत्री सम्मानित

शिमला : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सशक्त राजनीतिक नेतृत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। वर्ल्ड बुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी : शराब ठेके होंगे नीलाम, ठेकों पर 5 लीटर क्षमता की केग बीयर जाएगीबेची

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य में आबकारी नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट में वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी...
Translate »
error: Content is protected !!