लग्जरी कार में चल रहा था नशे का खेल : 1 लाख बैन कैप्सूल-गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार

by

पटियाला  : पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत नशा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। डी.आई.जी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल आई.पी.एस. के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस बरनाला के एस.एस.पी. मोहम्मद सरफराज आलम और एस.पी. (डी) अशोक शर्मा की अगुवाई में तपा पुलिस ने 1 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों सहित लग्जरी कार सवार दो लोगों को काबू करके मामला दर्ज किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमरीक सिंह ग्रेवाल ने बताया कि डी.एस.पी तपा जसकरण सिंह बराड़ के आदेशों पर पुलिस के सहायक थानेदार रणजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान संदिग्ध पुरुषों की चेकिंग के संबंध में हाईटेक नाका थाना तपा पर मौजूद थे। तभी पुलिस को मुखबिर खास ने खबर दी कि बूटा सिंह पुत्र काका सिंह निवासी जिला गंगानगर (राजस्थान) और रणजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) जो कि पंचकूला हरियाणा से प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां लाकर अलग-अलग राज्यों जैसे पंजाब, राजस्थान आदि में बेचने के आदी हैं, आज भी दोनों अपनी गाड़ी में पंचकूला हरियाणा से प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां लेकर नेशनल हाईवे मेन रोड बरनाला साइड से बठिंडा की तरफ जा रहे हैं।

अगर अभी नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की जाए तो बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मेहता कट्ट के पास नाकाबंदी करके आरोपियों को 1 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल और कुछ गोलियों सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूली छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

अमृतसर। छात्रों के पुराने झगड़े में इंपीरियल सिटी में फायरिंग हुई। सीसीटीवी फुटेज में छात्र लड़ते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक छात्र अर्शदीप सिंह के पैर में गोली लगी। ये...
article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर : सर्बसमिती से सोनी को अध्यक्ष और जतिन्द्र ज्योति व सरपंच बलदीप सिंह को उपाध्यक्ष चुना

गढ़शंकर।  सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर की मीटिंग में सर्बसमिती हुए चुनाव में 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव हुया। जिसमे कुनैल के सरपंच विनोद कुमार सोनी को अध्यक्ष और बस्ती सेंसिया के सरपंच जतिन्द्र ज्योति ब...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 लड़कियां बनी जोनल चैंपियन

गढ़शंकर, 25 जुलाई : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 की लड़कियां बैडमिंटन का टूर्नामेंट जीतकर जोनल चैंपियन बन गई। इस संबंधी खुशी प्रकट करते स्कूल निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर ने कहा...
article-image
पंजाब

हिमाचल के ऋषि पराशर मंदिर में करें दर्शन, पहुंचने से लौटने तक…जानें हर डिटेल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल को “देवभूमि” और “वीर भूमि” भी कहा जाता है. यहां पर बहुत ही सुंदर ऐतिहासिक और धार्मिक जगह हैं. सर्दी के मौसम में पहाड़ चारों तरफ से बर्फ...
Translate »
error: Content is protected !!