कसारला और छातड़ू में विशेष प्रचार अभियान, सरकारी योजनाओं व नशामुक्ति का दिया संदेश

by

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

नरेंद्र भारती। मंडी :  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसारला एवं छातड़ू में मंगलवार को विशेष प्रचार अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा “चिट्टा मुक्त हिमाचल-नशामुक्त हिमाचल” अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर जालपा कला मंच बल्ह के कलाकारों मनोज त्यागी, अनिल चंद, रूपेश, वेद राम, लता, सीता एवं नागेंद्र ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, विधवा एवं एकल महिलाओं के लिए संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि पात्र लाभार्थियों को पीजीडीसीए एवं डीसीए पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट स्टाइपेंड की सुविधा भी उपलब्ध है। दिव्यांग लाभार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण भत्ते का भी प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कसारला की प्रधान आशा कुमारी, ग्राम पंचायत छातड़ू के प्रधान बलराज चौधरी, पंचायत सचिव तारा देवी, सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सियासत की सुर्ख़ियों में उत्तराखंड के सेवानिवृत मुख्य सचिव राकेश शर्मा के विधायक पुत्र चैतन्य शर्मा

क्रास वोटिंग के बाद बिना इस्तीफ़ा दिए बीजेपी को साथ देना तय ! राज्यसभा चुनाव में 5 अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी लाइन के खिलाफ बीजेपी को दिया वोट एएम नाथ। शिमला :...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता…बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों को मुआवजा देने पर आएगी नई नीति : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त अक्तूबर माह के वेतन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में आपदा ने बहुत गहरे घाव दिए, पीड़ितों के प्रति संवेदनाएँ : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को दी शुभकामनाएँ मंत्री के ख़िलाफ़ मुकदमे में नरमी और भाजपा नेताओ के पर हत्या के प्रयास का मुक़दमा एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुल गई पाकिस्तान की पोल, भारत की एयर स्ट्राइक से उड़े टॉप जैश कमांडर के चीथड़े

पाकिस्तान की पोल खुल गई है। आतंकवादियों को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश- ए- मोहम्मद का शीर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!