ड्यूटी के बाद लापता पटवारी खाई में गिरी कार में मृत मिला : पुलिस जांच में जुटी

by

देहरा :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक पटवारी की कार हादसे में मौत हो गई। 44 वर्षीय पटवारी प्रदीप कुमार रक्कड़ थाना क्षेत्र के तहत मनियाला-चंबा खास हलके में तैनात था। सरकारी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपनी कार में निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कीपुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज की। तलाशी अभियान के दौरान उनकी कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी मिली। कार की जांच करने पर प्रदीप कुमार मृत पाए गए।

प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक प्रदीप कुमार सेहरी गांव के निवासी थे और वर्तमान में मनियाला-चंबा खास क्षेत्र में पटवारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन से राजस्व विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। एसपी देहरा संदीप धवल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 तरह की विभिन्न चीजें ले जाने पर पाबंदी : रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की गति से चलेगा

रोहित भदसाली।  मंडी :  राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से माता बगलामुखी मंदिर (पंडोह बांध के नजदीक) रोपवे जल्द लोगों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा। रज्जू मार्ग का कैबिन छह मीटर प्रति सेकेंड की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार खोलेगी विकास के नए रास्ते : खन्ना

केंद्र की लाभकारी योजनाओं का जनता उठा सकेगी निर्विघ्न लाभ होशियारपुर 9 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से अब वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय बधिर क्रिकेट टी-20 टीम के कप्तान वीरेंद्र सिंह को DC ऊना ने किया सम्मानित

ऊना, 29 जुलाई – इंगलैंड में आयोजित बधिर क्रिकेट टी-20 श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले ऊना जिला के अंब निवासी वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त जतिन लाल ने 51 हजार रुपए का...
Translate »
error: Content is protected !!