भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला

by

हिमाचल में चल रही हैं “भ्रष्टाचार की फैक्ट्रियां”

इटली निवेश, न्यू चंडीगढ़ संपत्तियों और मेडिकल कॉलेज मामलों पर भाजपा ने मांगा सरकार से जवाब

राजेंद्र राणा बोले, जनता के सामने हर मामले का खुलासा करे सरकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में अभी समय है, लेकिन प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में “भ्रष्टाचार की फैक्ट्रियां” चल रही हैं और सरकार को कई बड़े निवेश, करोड़ों रुपये की संपत्तियों और मेडिकल कॉलेज से जुड़े मामलों पर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मामलों को लेकर चार्जशीट तैयार कर रही है और तथ्यों के आधार पर सरकार से जवाब मांगेगी।
भाजपा नेता ने इटली में करीब 150 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इस परियोजना में किन लोगों की भागीदारी है और इसमें लगाया गया धन कहां से आया, इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि जब भारत में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं तो विदेश में इतना बड़ा निवेश क्यों किया जा रहा है।
राणा ने न्यू चंडीगढ़ में करोड़ों रुपये की जमीन और संपत्तियों की खरीद को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इन संपत्तियों के खरीदार कौन हैं और इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या है।
उन्होंने नादौन के जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज के पास बन रहे 100 कमरों के पीजी हॉस्टल को लेकर भी जांच की मांग की। उन्होंने निर्माण एजेंसी, धन के स्रोत और सामग्री आपूर्ति से जुड़े मामलों पर जवाब मांगा।
राजेंद्र राणा ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दिए जा रहे सेवा विस्तार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अन्य योग्य डॉक्टरों को अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने सचिवालय में दलालों के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से जवाब चाहती है। भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और कांग्रेस के भीतर ही मतभेद हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा का 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, शिमला समेत सभी जिलों में प्रदर्शन

एएम नाथ।  शिमला: मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के वाकनाघाट में बनेगी साईबर सिटी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जिला सोलन के वाकनाघाट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जो लोग आरक्षण के हकदार थे और इससे लाभान्वित भी हो चुके है, उन्हें बाहर निकालना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली  :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिछड़ी जातियों में जो लोग आरक्षण के हकदार थे और इससे लाभान्वित भी हो चुके हैं, उन्हें अब आरक्षित श्रेणी से बाहर निकालना चाहिए। शीर्ष कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या – जबरन शादी करवाना चाहता था हत्यारोपी

लोगोंवाल :  संगरूर जिले के देसुपुरा कोठे (लोंगोवाल) गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जगपाल सिंह उर्फ जग्गी के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!