तिवारी ने सेक्टर-63 स्थित पार्क का किया उद्घाटन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सुरक्षा की वकालत

by

चंडीगढ़, 8 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में विकसित किए गए पार्क का उद्घाटन किया। इस पार्क के विकास के लिए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी की थी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि इस पार्क को इस तरह विकसित किया गया है कि यह एक ‘शहरी सथ’ के रूप में काम कर सके। यहां वरिष्ठ नागरिक एक साथ बैठ सकें, आपस में बातचीत कर सकें और मनोरंजन से जुड़ी ऐसी गतिविधियों में शामिल हो सकें, जो उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए लाभदायक हों।

तिवाड़ी ने जोर देते हुए, कहा कि बड़ी आबादी के साथ-साथ भारत में बुजुर्ग आबादी भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसलिए हमें एक व्यापक कानूनी ढांचा तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं मानसिक तंदुरुस्ती को सुनिश्चित किया जा सके। इन बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन अपने परिवारों की बेहतरी के लिए समर्पित किया है और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर तिवारी ने सरकार से अपील की कि एक उचित कानूनी ढांचा लागू किया जाए, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा बुजुर्ग नागरिकों की शारीरिक एवं मानसिक तंदुरुस्ती का पूरा ध्यान रखा जा सके। उन्होंने इस अवसर पर पहुंचे स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने चंडीगढ़ की बेहतरी और देश के विकास को लेकर उनके विचार भी सुने।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व मेयर रविंद्र पाल सिंह, चंद्रमुखी शर्मा, आरडब्ल्यूए-2 के चेयरमैन मनीष कुमार भारद्वाज, अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, सीनियर सिटीजन कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह तेवतिया, सीनियर सिटीजन कमेटी के सचिव पवन केसरी, आरडब्ल्यूए-2 (बीएचके) के सचिव डॉ. सुधीर मलिक, समिति सदस्य एन.पी. तिवारी, गुरप्रताप सिंह भट्टी, शिराज शर्मा, सुखविंदर सिंह, आरडब्ल्यूए-3 (बीएचके) के अध्यक्ष परमजीत सिंह बैनीपाल और आरडब्ल्यूए-1 (बीएचके) के अध्यक्ष जगबीर सिंह राठी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरनतारन बॉर्डर पर BSF की फायरिंग : 2 संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए

राजोके BOP के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश; चेतावनी के बावजूद आगे बढ़ते रहे, एक अन्य घुसपैठिया पाकिस्तान की ओर भागा तरनतारन, 2 अक्टूबर। पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा...
article-image
पंजाब

गर्ल्स कालेज मानसोवल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

गढ़शंकर : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत इस दौरान एनएसएस की प्रोग्राम अफसर कमलेश रानी के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता – चमन सिंह

गढ़शंकर, 27 दिसम्बर: रेड क्रॉस इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर ड्रग एडिक्ट्स नवांशहर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पनाम में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी...
article-image
पंजाब

वकील के घर में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बनाया : सामान की तोड़फोड़ की, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

खरड़ : हाईकोर्ट के वकील के घर सन्नी एनक्लेव, खरड़ में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बना घर में सामान की तोड़फोड़ की। इस संबंधी थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!