साइबर सुरक्षा के गुर सीखेंगे इंजीनियरिंग एवं बहुतकनीकी कालेजों के शिक्षक : फैकल्टी सदस्यों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर में 10 से 15 अगस्त तक साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

by
एएम नाथ। हमीरपुर 10 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर में 10 से 15 अगस्त तक “साइबर सुरक्षा: ट्रेंड्स, टूल्स एंड एप्लीकेशन्स” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से 31 फैकल्टी सदस्य एवं शोधार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. राजीव चंदेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी हमीरपुर द्वारा किया गया। उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइबर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता, जागरूकता तथा नवीनतम साइबर सुरक्षा उपकरणों की जानकारी आवश्यक है।
डॉ. टी. पी. शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी हमीरपुर ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की वर्तमान चुनौतियों तथा डिजिटल प्रणालियों एवं सूचना की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी।
राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर के प्रधानाचार्य श्री चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और तकनीकी ज्ञान का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के नवीनतम रुझानों, उपकरणों एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों एवं विभिन्न संगठनों के विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान एवं तकनीकी सत्र आयोजित करेंगे।
प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अमित नागर तथा कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के समस्त संकाय सदस्यों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम फैकल्टी सदस्यों एवं शोधार्थियों को बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ज्ञान एवं कौशल को अद्यतन करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में हुई भारी कमी

सरकार के सड़क सुरक्षा सुधार के लिए उठाए गए कदमों से अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहरू युवा केंद्र ऊना ने ललड़ी में मनाया युवा सप्ताह

ऊना  : नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा आज विकास खंड हरोली के गांव ललड़ी में स्वामी विवेकानंद जी की याद में युवा सप्ताह मनाया गया। जिसमें आदि शक्ति युवा क्लब ललड़ी के स्वयंसेवियों ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाक रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान को हिरासत में लिया : गलती से पंजाब की सीमा की थी पार

फिरोजपुर :  पंजाब सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह अनजाने में सीमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी कर्मियों को नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर को लेकर किया प्रशिक्षित

ऊना, 21 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनावी कर्मियों को ’नेक्स्ट जेन डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर के प्रयोग को लेकर एक कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने वीरवार को...
Translate »
error: Content is protected !!