पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : फार्मेसी ऑफिसर भर्ती पर लगाई रोक, बीजेपी ने आप पर साधा निशाना

by

नई दिल्ली । दिल्ली में नीट, झारखंड में JPSC पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब में भी कथित पेपर लीक का मामला काफी गर्माया था। दरअसल, 19 जुलाई को पंजाब में हुई फार्मासिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक को लेकर पंजाब में सियासी घमासान काफी दिनों से चल रहा था।

इस घमासान के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को यह माना कि पेपर लीक हुआ था और हाईकोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट 17 सितंबर को अगली सुनवाई करेगा।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पेंडिंग रिट पिटीशन का हवाला देते हुए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा अधिसूचित किए गए 454 फार्मासिस्ट (फार्मेसी ऑफिसर) पोस्ट के लिए चल रहे भर्ती अभियान पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने राज्य और रेस्पोंडेंट्स को जवाब फाइल करने के लिए समय दिया है। अब इस केस की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का यह आदेश भगवंत मान सरकार के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि सरकार की ओर से यही दावा किया जा रहा था कि पेपर लीक नहीं हुआ है, लेकिन हाईकोर्ट से इस टिप्पणी से यह तय हो गया है कि पेपर लीक हुआ था। ऐसे में अब राज्य सरकार और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के सामने यह दुविधा होगी कि क्या वह शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई एक्शन लेगी?

मनीष सिसोदिया ने कही थी इस्तीफे की बात

बता दें कि दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर जिस वक्त कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन चल रहा था उस आंदोलन में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई सीनियर नेता पहुंचे थे। उसी आंदोलन में मनीष सिसोदिया से पंजाब पेपर लीक को लेकर सवाल किया गया था तो सिसोदिया ने कहा था कि अगर पंजाब में पेपर लीक होगा तो मैं, अरविंद जी और भगवंत मान साहब पंजाब के शिक्षा मंत्री को हटाएंगे।

पॉलिटिकल रिएक्शन :  पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने फार्मेसी ऑफिसर रिक्रूटमेंट की परीक्षाएं जुलाई 2026 में हुई थीं, फरीद यूनिवर्सिटी (BFUHS) द्वारा उसे करवाया गया था। उस पर रोक लगा दी गई है। हाई कोर्ट ने माना है कि पेपर लीक हुआ था।

संबित पात्रा ने कहा कि जब पेपर लीक हुआ था तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बार-बार कहा था कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ था। ये दिखाता है कि चाहें कांग्रेस पार्टी हो या आम आदमी पार्टी हो, उनके दोहरे मानदंड हैं।

बीजेपी पंजाब की ओर से कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने फार्मेसी ऑफिसर भर्ती प्रोसेस पर रोक लगा दी है, जिससे पेपर लीक मामले पर कानूनी मुहर लग गई है। अब आम आदमी पार्टी क्या जवाब देगी? क्या वे अब भी पेपर लीक से इनकार करेंगे, या कोर्ट के रिकॉर्ड देखने के बाद झूठे दावे करना बंद कर देंगे?

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के द्वारा परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण कानून का समर्थन करने के बाद पंजाब का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस तरह की चर्चा पूरे पंजाब में जोर-शोर से है कि बीजेपी और अकाली दल के रिश्तों में जमी बर्फ पिघल रही है। माना जा रहा है कि गठबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर के सक्षम वशिष्ट ने सी.ए.जी. की राष्ट्रीय परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

20 वर्षीय छात्र ने देशभर में किया पंजाब का नाम रोशन, अध्यापक मोहित मोहन के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान होशियारपुर। होशियारपुर के 20 वर्ष के सक्षम वशिष्ट ने सर्टिफिकेट कोर्स फ़ॉर अकाउंटेंट्स ऑफ पंचायत एंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भंडारे में नूडल्स खाने के बाद 11 बच्चों सहित करीब 16 व्यक्ति बीमार : इलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती

काफी संख्या में गांव में और व्यक्ति बीमार हुए लेकिन उन्हीनों ने अपना इलाज लोकल स्तर पर करवाया गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में शिंदां बाबा दे धार्मिक स्थल पर सतियां डा नूडल्स के भंडारे...
article-image
पंजाब

SP को 2 घंटे कोर्ट रूम के बाहर किया खड़ा – जयपुर कोर्ट में जज ने : इस वजह से मिली ‘सजा’

जयपुर महानगर प्रथम की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट क्रम-6, कल्पना पारीक की अदालत में 27 मार्च का दिन इतिहास में दर्ज हो गया. कोर्ट रूम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आमतौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया ‘3-जी फॉर्मूला’ : एचआईवी की रोकथाम के लिए गैट अवेयर, गैट टेस्टिड और गैट विक्ट्री ओवर एचआईवी ‘3-जी फॉर्मूला’

एएम नाथ : शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 37वें विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘सही राह पर चलें’ विषय पर आधारित...
Translate »
error: Content is protected !!