गढ़शंकर में यूथ कांग्रेस का ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान 20 अगस्त से : प्रणव किरपाल

by

गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल ने प्रेस को बताया कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को यूथ कांग्रेस गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू करेगी।

प्रणव किरपाल ने बताया कि अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा और भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर एडवोकेट पंकज किरपाल, सदस्य पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, चौधरी बलविंदर सिंह बिट्टू, अध्यक्ष जिला कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट, सतीश सोनी, रोहित कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर, हरवेल सैनी, जगतार सिंह, सोड़ी राम तथा पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के जनरल सेक्रेटरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत : 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी, दोस्त के साथ कुलगहणा गांव के नशा तस्करों से चिट्टा लेकर आए थे

हलवारा : हलवारा क्षेत्र के थाना दाखा के गांव पमाल वासी 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी शानवीर सिंह की चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत हो गई। शानवीर को उसके दोस्त...
article-image
पंजाब

Shaheed Udham Singh’s 87th

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 1— The 87th martyrdom day of revolutionary Shaheed Udham Singh was observed with deep reverence by the Department of Animal Husbandry, Hoshiarpur, and Lines International. Those participating from the Department...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ । पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि वित्त विभाग ने राज्य की सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 18 अफसरों का IPS प्रमोशन .. सूची जारी

चंडीगढ़ । आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए पंजाब के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची वर्ष 2019, 2020 और 2021 की है, जिसे चयन...
Translate »
error: Content is protected !!