अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1.476 किलो आइस और करीब 13 लाख की ड्रग मनी बरामद की ; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी खेप

by

अमृतसर, 19 अगस्त। अमृतसर देहात और कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1.476 किलो मेथामफेटामाइन (आइस), करीब 13 लाख रुपये की ड्रग मनी, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, हथियारों की तस्करी का नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए संचालित किया जा रहा था। जांच में इस नेटवर्क के तार पंजाब के अलावा राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली तक जुड़े होने की बात सामने आई है।May be an image of money and text that says "CP-ASR 100 02 C100 የቸ00 100 2100 ¥100 ስስ"

अमृतसर देहात पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अमृतसर देहात पुलिस ने इंटेलिजेंस, ह्यूमन इंटेलिजेंस और आईटी आधारित जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 पिस्तौल बरामद किए।

इनमें तीन विदेशी निर्मित और चार पाकिस्तान में बने 30 बोर के पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 1.476 किलो आइस और 1.5 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।

कमिश्नरेट पुलिस ने बरामद किए 8 पिस्तौल

कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई में 8 पिस्तौल बरामद किए गए। इनमें तीन 30 बोर, चार 9 एमएम ग्लॉक और एक 32 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

पुलिस ने इसके अलावा 8 किलो 536 ग्राम हेरोइन, करीब 13 लाख रुपये की ड्रग मनी, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शूटिंग और सुपारी किलिंग में इस्तेमाल होते थे हथियार

डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद अवैध हथियारों का इस्तेमाल शूटिंग, हत्या, सुपारी किलिंग, रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन और घरों-दुकानों पर फायरिंग जैसी वारदातों में किया जाता था।

पुलिस अब इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। डीआईजी ने संकेत दिया कि जांच के आधार पर आने वाले दिनों में बड़े तस्करों और कथित गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 46 वर्ष है, जबकि अधिकांश आरोपी 20 से 26 वर्ष की आयु के बताए जा रहे हैं।

युवाओं को गैंगस्टरों से दूर करने के लिए ‘सही राह’ अभियान

डीआईजी ने बताया कि पंजाब पुलिस युवाओं को गैंगस्टरों और बदमाशों के प्रभाव से बचाने के लिए ‘सही राह’ अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर अक्सर युवाओं को पैसे, गाड़ी या अन्य लालच देकर छोटे-मोटे अपराधों में इस्तेमाल करते हैं और बाद में उन्हें धमकाकर अपराध की दुनिया में धकेल देते हैं।

अभियान के तहत गांवों में गुरुद्वारों के माध्यम से जागरूकता अनाउंसमेंट भी करवाई जा रही हैं। पुलिस युवाओं से अपील कर रही है कि यदि कोई युवा अनजाने में ऐसे नेटवर्क के संपर्क में आ गया है तो वह डरने के बजाय पुलिस से संपर्क करे।

डीआईजी ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस नरमी बरतते हुए युवाओं को अपराध की राह से वापस मुख्यधारा में लाने का प्रयास करेगी। लोग सीधे थाने, पुलिस चौकी, एसएसपी या डीएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस को जानकारी दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य युवाओं को अपराध से दूर करना और नशे तथा अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को तोड़ना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गढ़शंकर में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या : आरोपी की तलाश में पंजाब-हिमाचल में पुलिस की 4 टीमें

गढ़शंकर :  गढ़शंकर के गांव महिंदवाणी गुज्जरां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां 26 जून को

माहिलपुर – साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां का प्रोग्राम एनआईआर के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रणजीत सिंह सहोता व...
Translate »
error: Content is protected !!