सद्भावना दिवस पर उपायुक्त कांगड़ा ने दिलाई शपथ

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री ”भारत रत्न“ राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस शपथ दिलाई और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सद्भावना दिवस का मूल उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण की भावना से कार्य करते हुए समाज में शांति और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा दें। उपायुक्त ने कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी प्रकार की हिंसा और भेदभाव का विरोध करेंगे तथा सदैव सौहार्द और एकता की राह पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र अथवा सम्प्रदाय से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, सहायक आयुक्त (उपायुक्त) विवेक चैहान, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

असली चीते के पसीने छुड़ा दिये थे बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र ने…खतरनाक स्टंट से था प्यार

बॉलीवुड एक बड़े सितारे को आज खो चुका है. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से वो सांस की परेशानी से जूझ रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक लेखा समिति ने सोलन में वर्षा के कारण हुए नुकसान का लिया जायज़ा : कार्यकारी सभापति डॉ. हंस राज की अगुवाई में चक्की मोड़ का किया निरीक्षण

सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए हैं कि गत वर्ष भारी वर्षा के कारण परवाणु-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को सोलन ज़िला में हुए नुकसान के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र बल की साइकिल रैली को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

ऊना, 27 सितंबर: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं के प्रहरी सशस्त्र सीमा बल के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी, कांगड़ा से राजघाट दिल्ली के लिए शुरू हुई साइकिल यात्रा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन साल में हिमाचल से 1534 लोग लापता हुए …अंग तस्करी गिरोह का कोई मामला नहीं : CM सुक्खू

एएम नाथ । शिमला, 27 मार्च : हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में 31 जनवरी 2026 तक कुल 1534 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!