रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

by
रोहित जसवाल।  होशियारपुर  : रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (RBPU), होशियारपुर द्वारा नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे और महिलाओं, परिवारों व समाज पर इसके दुष्प्रभावों को उजागर करने के उद्देश्य से “Menace of Substance Drug Abuse: Uncovering the Burden on Women” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने की। उन्होंने मुख्य भाषण दिया और सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ समाज में व्यापक जागरूकता लाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।
रायत बाहर ग्रुप के चेयरमैन स. गुरविंदर सिंह बाहरा ने अपने संबोधन में कहा नशे की लत केवल व्यक्ति को ही नहीं तोड़ती, बल्कि पूरे परिवार को बिखेर देती है। इसका सबसे गहरा मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक आघात महिलाओं को सहना पड़ता है। शिक्षण संस्थानों का यह सामाजिक दायित्व है कि वे युवाओं को सही दिशा दें, सामाजिक जागरूकता बढ़ाएं और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए एक नशामुक्त वातावरण का निर्माण करें।”
पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा नशे के खिलाफ इस जंग को जमीनी स्तर पर जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। जब किसी घर में नशा प्रवेश करता है, तो उसका सबसे बड़ा संताप माताओं, बहनों और बेटियों को भुगतना पड़ता है। समाज, नेतृत्व और शिक्षण संस्थानों को मिलकर एक ऐसा सुदृढ़ सुरक्षा व पुनर्वास ढांचा तैयार करना होगा जिससे परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।”
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. चंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तंबाकू की पुड़ी के लालच में कुछ कैदी आपस में भिड़े ,5 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा : हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

पटियाला :   एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा केंद्रीय जेल पटियाला में फेंका गया पैकेट खूनी टकराव का कारण बन गया।  तंबाकू की पुड़ी के लालच में कई कैदी आपस में भिड़ गए और एक दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन में हजारों लोग लेंगे भाग : एसपी बलवीर सिंह

ब्वायज स्कूल ग्राउंड से दोसड़का तक पदयात्रा के दौरान डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिकप्र, तिभागियों को लाने वाले सभी वाहनों के लिए बहुतकनीकी कालेज में होंगी पार्किंग एएम नाथ। हमीरपुर :  प्रदेश सरकार के चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!