मिशन 2027 – पंजाब आएंगे राहुल गांधी : माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना

by

चंडीगढ़ : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस भी सितंबर से प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी कलह ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है।

पार्टी में बढ़ते मतभेदों को दूर करने और स्थिति को संभालने के लिए राहुल गांधी खुद पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरे के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे और इसके बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को खत्म करने और नेताओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना है। इन बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को जत्था रवाना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ; नई आबादी में पड़ते टाकी मोहल्ला से एक जत्था भगत प्रेम सिंह की अगुवाई में बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को रवाना हुआ। इस मौके पर झंडे की रस्म...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें...
article-image
पंजाब

पति ने गर्भवती पत्नी को मामूली घरेलू विवाद के चलते जिंदा जलाया

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के...
article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत गांव झोनोवाल में लगाया गया कैंप : पंजाब सरकार हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 10 जुलाई :  डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर के गांव झोनोवाल  में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंप का जायजा लेते...
Translate »
error: Content is protected !!