जन्मदिन की पार्टी के बाद युवक पर फायरिंग, जबड़े के पास लगी गोली; दो युवकों पर आरोप

by

अमृतसर। अमृतसर के गेट हकीमा क्षेत्र के बी ब्लॉक स्थित टी-प्वाइंट के पास बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से 21 वर्षीय अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने दो युवकों नीतिश और गोश पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

जन्मदिन मनाने के बाद निकला था बाहर

परिजनों के अनुसार, बुधवार को अमित का जन्मदिन था। घर में केक काटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खाने-पीने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि इससे कुछ समय पहले बच्चों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने मौके पर ही शांत करवा दिया था।

करीब डेढ़ घंटे बाद अमित अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर दो युवक एक्टिवा पर पीछे से पहुंचे और अमित पर गोली चला दी।

जबड़े के पास लगी गोली

फायरिंग में गोली अमित के जबड़े के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके से बरामद किया खोल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दो युवकों के नाम बताए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस फायरिंग की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PU में इस वर्ष 30 से अधिक सार्वजनिक अवकाश, प्रशासनिक कार्यालयों और कॉलेजों में लागू होंगी छुट्टियां

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने इस वर्ष के लिए सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह छुट्टियां यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यालयों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण विभागों तथा पीयू से संबद्ध कालेजों में लागू होंगी।...
article-image
पंजाब

नाबालिग का आरोप—बहलाकर गलत काम किया, विरोध पर गला दबाने और केमिकल पिलाने की कोशिश

मोहाली: बलटाना में 15 वर्षीय नाबालिग ने एक कंपनी कर्मचारी समेत पांच युवकों पर कथित यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने यह भी...
article-image
पंजाब

ब्लाक लेवल के प्रतिभा खोज मुकाबले : क्ले मॉडलिंग में पंडोरी की प्रीति, पेंटिंग में हरविंदर और  नाटक में मन्नत की टीम ने पहला स्थान कियाहासिल

गढ़शंकर, 16 मई: सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की प्रभारी श्रीमती परविंदर कौर के नेतृत्व में बोड़ा में कैरियर गाइडेंस के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं जैसे कविता, भाषण, गायन  भाषण, पेंटिग चित्रकला...
Translate »
error: Content is protected !!