मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने पर ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में टकराव, 10 चोटिल

by

मंडी। मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने को लेकर गुरुवार को मंडी उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में करीब 10 छात्र और कार्यकर्ता आंशिक रूप से चोटिल हुए। इनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं।

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी संगठन मंत्री अंकित की नाक पर चोट लगी, जबकि बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा धक्कामुक्की के दौरान बेहोश होकर गिर गईं। इस दौरान छात्रों और डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई।

पुतला जलाने की तैयारी कर रहे थे प्रदर्शनकारी

एबीवीपी कार्यकर्ता अमित, चिराग, राहुल, स्नेहा और अन्य छात्र एसपीयू का दायरा बहाल करने और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने वल्लभ महाविद्यालय के इकाई मंत्री अमित और परिषद के सोशल मीडिया कन्वीनर चिराग को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा लिया।

वाहन के वहां से निकलने के दौरान कुछ कार्यकर्ता उसके आगे लेट गए। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसमें संगठन मंत्री अंकित घायल हो गए, जबकि छात्रा स्नेहा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

पुलिस पर लाठीचार्ज और बदसलूकी के आरोप

प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज, मारपीट, गाली-गलौज और छात्राओं से बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। संगठन मंत्री अंकित और राहुल ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले पुलिस जवानों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

घटना के बाद छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए उपायुक्त और एसपी कार्यालय पहुंचे। उपायुक्त के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर छात्रों ने एडीसी प्रियांशु खाती के समक्ष अपनी शिकायत रखी और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एडीसी ने छात्रों की बात सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सेरी मंच पर जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

उपायुक्त कार्यालय में शिकायत देने के बाद छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए सेरी मंच पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

छात्रों ने कहा कि एसपीयू का दायरा बहाल करने और HPU की फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आशा कुमारी बनी पट्टा महलोग स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में एसएमसी का गठन

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विजटर वीजा पर गया सत्यम, न्यूजीलैंड पुलिस में बन गया अफसर : ईलाके का पहला युवक जो न्यूजीलैंड  पुलिस में अफसर बना

गढ़शंकर : सैला खुर्द से नरेंद्र कुमार गौतम व अंजना गौतम के बेटे सत्यम गौतम न्युजीलैंड विजटर वीजा पर गए थे और वहां पर अपने जीजा के साथ जेल में गए तो उनकी बाडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जांच एजेंसियों और आवाज उठाने वालों को धमकाना चाहती है कांग्रेस – नेशनल हेराल्ड की हिमाचल में एक भी कॉपी आती नहीं और ढाई करोड़ का विज्ञापन देती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मंडी के जंजैहली के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस नेताओं के एक-एक झूठ को हर दिन बेनकाब करना शुरू करें कार्यकर्ता एएम नाथ। मंडी :  मंडी के जंजैहली में भाजपा द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेत सुरक्षा सोलर बाड़बंदी ठेकेदार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  खेत सुरक्षा सोलर बाड़बंदी ठेकेदार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और संघ की विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!