मणिमहेश यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिस व होमगार्ड जवान होंगे तैनात : शाम 7 से सुबह 4 बजे तक हड़सर से डल झील तक यात्रा रहेगी प्रतिबंधित: DC मुकेश रेपस्वाल

by

सुरक्षा व्यवस्था के लिए यात्रा मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में बांटा, वैकल्पिक रास्ते भी निगरानी में

एएम नाथ। चंबा
श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि यात्रा का सुरक्षित एवं सुचारु संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं होमगार्ड के एक हजार से अधिक जवानों की तैनाती प्रस्तावित है।
उपायुक्त शुक्रवार को यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और बेहतर समन्वय के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उपमंडलीय मुख्यालय भरमौर में मुख्य संचार नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, ताकि यात्रा के दौरान सूचनाओं का प्रभावी आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा के समय को लेकर भी निर्णय लिया गया। मैहला से आगे रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक तथा हड़सर से पवित्र डल झील तक शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है।
उपायुक्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती, श्रद्धालुओं की निगरानी, भारी वाहनों की नियंत्रित आवाजाही तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपकरण और मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। हड़सर से डल झील तक स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि यात्रा मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। करियां से धरवाला, धरवाला से खड़ामुख, खड़ामुख से सावनपुर, सावनपुर से पट्टी नाला, पट्टी नाला से हड़सर, हड़सर से धनछो तथा गौरी कुंड से डल झील तक के मार्गों को सेक्टरों में शामिल किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग भी सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में रहेंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, एसडीएम चिराग शर्मा, डीएसपी बलदेव दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
———————–
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित समय और मार्ग का पालन करने तथा सुरक्षा निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने मौसम और मार्ग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने तथा यात्रा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला सरस मेले में सोमभद्रा उत्पादों के स्वाद ने जीता दिल

वन मंत्री राकेश पठानिया व विधायक विशाल नैहरिया ने भी की तारीफ ऊना, 24 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्री मेले के बाद धर्मशाला में 21 मार्च से आरंभ हुए सरस मेले में जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन : ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई

सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख एएम नाथ। ऊना :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी...
Translate »
error: Content is protected !!