स्वाइन फ्लू से बचाव को बरतें एहतियात, लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा

by

ऊना में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

ऊना, 26 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू और मौसमी इन्फ्लुएंजा से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में निगरानी और आवश्यक तैयारियों को मजबूत किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें नजरअंदाज न करते हुए समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

डॉ. वर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस-ए के एच1एन1 स्ट्रेन से होने वाला संक्रमण है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने और थूकने से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से संक्रमण दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सावधानी और समय पर उपचार से संक्रमण को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।

तेज बुखार, खांसी और शरीर में दर्द हो तो रहें सतर्क

सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे हो सकते हैं। इनमें तेज बुखार, खांसी, बलगम, शरीर में दर्द, अत्यधिक थकान, ठंड लगना और कंपकंपी शामिल हैं। लगातार छींक आना, तेज सिरदर्द, छाती में भारीपन और सांस लेने में कठिनाई भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फ्लू जैसे लक्षणों को सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर जल्द चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।

बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत

डॉ. वर्मा के अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग तथा मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे लोगों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

छोटी-छोटी सावधानियां संक्रमण से बचाव में मददगार

सीएमओ ने कहा कि खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को साफ रूमाल या टिशू से ढकना चाहिए। इस्तेमाल किए गए रूमाल और कपड़ों को दोबारा प्रयोग करने से पहले अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाना चाहिए। हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोने तथा बार-बार आंख, नाक और मुंह को छूने से बचने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि फ्लू जैसे लक्षण होने पर स्कूल, कार्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज करें। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दूसरों से दूरी बनाए रखें और लक्षण होने पर हाथ मिलाने या अनावश्यक संपर्क से बचें। मरीज को पर्याप्त आराम करने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की भी सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य संस्थानों में पुख्ता तैयारियां

प्रदेश में मौसमी इन्फ्लुएंजा की निगरानी को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों और गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलों की निगरानी एवं दैनिक रिपोर्टिंग के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, जांच किट, वीटीएम, पीपीई किट और एन-95 मास्क सहित जरूरी सामग्री का पर्याप्त भंडार रखने तथा गंभीर मरीजों के लिए बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दे रही है। मामलों की निगरानी, समय पर पहचान और उपचार के साथ अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

जागरूकता से दूर होंगी भ्रांतियां

जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू, स्क्रब टाइफस तथा अन्य जीवाणु एवं वायरस जनित रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों का उद्देश्य लोगों को बीमारियों के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है।

उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुझाई गई सावधानियों का पालन करने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

07 से 10 नवम्बर को होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन – पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जाने-माने फिल्मकार आएंगे धर्मशाला : एडीसी कांगड़ा सौरभ

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 सितंबर। धर्मशाला के टीसीवी में सात नवंबर 10 नवम्बर तक धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने बुधवार को इवंेट के आयोजकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई : जब अपनी बहन बेटी की बात आती है तो अभद्र टिप्पणी करते – कंगना रनौत

कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई है। इटालियन लोगों की गुलामी करने से इनको कोई...
हिमाचल प्रदेश

एसीजेएम कोर्ट ने चोरी के मामले में दोषी करार : 11 महीने जेल की सजा और 1500 रुपए जुर्माना लगाया

हमीरपुर : नादौन में एसीजेएम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार बनाम सुरेन्द्र कुमार केस की सुनवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमार को सजा सुनाई है। नादौन के गांव लाहड़ के सुरेन्द्र कुमार पुत्र बाबू राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से : इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते – DC जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। ये ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर...
Translate »
error: Content is protected !!