चंबा की हिमानी शर्मा का हिमाचल प्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

by

पुदुचेरी में होने वाले इंटर-स्टेट महिला अंडर-19 टी-20 प्रैक्टिस मैचों में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

हिमानी के चयन से चंबा में खुशी, उभरती महिला क्रिकेटरों को मिली प्रेरणा

एएम नाथ। चंबा :  चंबा जिले के चुवाड़ी की युवा क्रिकेट खिलाड़ी हिमानी शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हिमानी शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। HPCA की ओर से जारी टीम सूची में हिमानी को स्थान मिलने से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिमानी शर्मा अब पुदुचेरी में आयोजित होने वाले इंटर-स्टेट महिला अंडर-19 टी-20 प्रैक्टिस मैचों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर वह प्रदेश की टीम के साथ मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। हिमानी के चयन को चंबा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
हिमानी के टीम में चयन की खबर मिलते ही परिवार, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। क्षेत्रवासियों ने हिमानी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि हिमानी ने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
चंबा जैसे पहाड़ी जिले से महिला क्रिकेट में उभर रही प्रतिभाओं के लिए हिमानी का चयन एक सकारात्मक संदेश है। उनकी इस उपलब्धि से जिले की अन्य उभरती महिला खिलाड़ियों को भी क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुदुचेरी में होने वाले टी-20 प्रैक्टिस मैचों में हिमानी शर्मा शानदार प्रदर्शन करेंगी और अपने खेल से चंबा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों से प्राकृतिक खेती पदद्धि से उत्पादित 2,123 क्विंटल गेहूं प्रदेश सरकार ने खरीदा : पांगी में प्राकृतिक रूप से उगाए गए जौ की खरीद 8 अक्तूबर से शुरू करेगी प्रदेश सरकार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध प्रोत्साहन और परिवहन अनुदान योजना शुरू एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के लोगों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

ऊना, 10 अगस्त – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष...
हिमाचल प्रदेश

12 मार्च को लगेगी लोक अदालत जिला ऊना में : नवकमल

ऊना 28 फरवरी: जिला के सभी न्यायालयों में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना नवकमल ने दी। उन्होंने कहा कि अदालती मामलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस और भाजपा के लिए उपचुनाव में जीत साख का सवाल : तीन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को ताकतवर निर्दलीयों से चुनौती मिल रही लिहाजा मुकाबला तिकोणीय

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में छह सीटों पर पहली जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव पर सबकी नजरें लगी हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए दोनों दल भाजपा और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!