बड़े मंदिरों के चढ़ावे को सामाजिक कार्यों पर खर्च करने का मामला हाईकोर्ट ले जाएगी हिमाचल सरकार

by

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले—कानूनी पहलुओं की जांच के बाद दायर की जाएगी याचिका

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के बड़े मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की राशि को सामाजिक कार्यों पर खर्च करने से जुड़े मामले को हाईकोर्ट में ले जाएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में करीब तीन दर्जन मंदिर सरकार के अधीन हैं। इनमें मां चिंतपूर्णी और चामुंडा माता मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल भी शामिल हैं, जहां बड़ी मात्रा में श्रद्धालुओं का चढ़ावा आता है।

उन्होंने बताया कि मंदिरों से प्राप्त राशि का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए भी दिया जाता रहा है। हालांकि, हाईकोर्ट द्वारा इस प्रकार मंदिरों की राशि खर्च करने को लेकर बंदिशें लगाए जाने के बाद सरकार कानूनी स्थिति का अध्ययन कर रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार सभी कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है। इसके बाद उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार मंदिरों की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून के दायरे में इस मुद्दे का समाधान तलाशेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने दी दीवाली की शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण में मांगा सहयोग

ऊना (3 नवंबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जिलावासियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने सभी से दीवाली में प्लास्टिक का उपयोग न करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना पर 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी अंतर विभागीय कमेटी

रोहित भदसाली। ऊना, 21 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित अंतर विभागीय कमेटी 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!