CCTV में कैद खौफनाक वारदात: कांस्टेबल पर कार चढ़ाकर हमला, दोनों टांगें टूटीं

by

बब्बेहाली अड्डे पर पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर जमीन पर गिरे पुलिसकर्मी को घेरकर पीटा; बहन भाई को बचाने उसके ऊपर लेट गई

गुरदासपुर, 5 सितंबर। गुरदासपुर के बब्बेहाली अड्डे पर पुलिस कांस्टेबल करणप्रीत सिंह पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का कथित CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांस्टेबल बाइक रोकता है और पीछे बैठा युवक उतरकर आगे बढ़ता है। इसी दौरान पीछे से आई सफेद रंग की कार बाइक को जोरदार टक्कर मार देती है। इसके बाद कार सवार युवक नीचे उतरकर सड़क पर गिरे कांस्टेबल की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वारदात 1 सितंबर को हुई थी। हमले में करणप्रीत सिंह की दोनों टांगें टूट गईं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। वह अभी अस्पताल में उपचाराधीन है।

बाइक रुकते ही पीछे से मारी टक्कर

CCTV फुटेज के अनुसार करणप्रीत सिंह बब्बेहाली अड्डे के पास एक राशन की दुकान के बाहर बाइक रोकता है। बाइक के पीछे बैठा युवक उतरकर आगे जाने लगता है। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की क्रेटा कार बाइक को टक्कर मार देती है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल संभल नहीं पाया और सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार में सवार कुछ युवक नीचे उतरकर उसके पास पहुंचते दिखाई देते हैं।

बहन भाई को बचाने हमलावरों के बीच पहुंची

टक्कर की तेज आवाज सुनकर दुकान के अंदर राशन खरीद रही करणप्रीत की बहन बलजिंदर कौर बाहर दौड़ी। उसने भाई को कुछ युवकों से घिरा देखा तो वह उसे बचाने के लिए बीच में पहुंच गई।

परिवार के अनुसार हमलावरों ने कांस्टेबल पर बेसबॉल बैट और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस हमले में उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोटें आईं।

बहन का दावा—‘भाई के ऊपर लेट गई, इसलिए नहीं चला पाए गोली’

बलजिंदर कौर ने दावा किया कि हमले के दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकाल ली थी। भाई की जान बचाने के लिए वह उसके ऊपर लेट गई। उसका कहना है कि इसी वजह से आरोपी गोली नहीं चला सका। इसके बाद हमलावरों ने उस पर भी हमला किया, जिससे उसके चेहरे, हाथ और टांगों में चोटें आईं।

परिवार का आरोप है कि हमलावर वारदात के बाद धमकियां देकर मौके से फरार हो गए।

छिंज मेले में लगी थी ड्यूटी

करणप्रीत सिंह दीनानगर थाने में तैनात है। उसकी बब्बेहाली में आयोजित छिंज मेले में ड्यूटी लगी हुई थी। उसकी बहन के अनुसार 1 सितंबर की शाम करीब पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह उसके कहने पर राशन लेने बब्बेहाली अड्डे पहुंचा था।

नशा तस्करों की जानकारी देने की रंजिश का आरोप

अस्पताल में उपचाराधीन करणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसने सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत गांव के कुछ कथित नशा तस्करों के संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी। उसका दावा है कि इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।

करणप्रीत के अनुसार इससे पहले भी उसके साथ विवाद हो चुका है और उसकी वर्दी फाड़ी गई थी।

5 आरोपियों के खिलाफ केस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थाना तिब्बड़ के सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के अनुसार पीड़ित परिवार के बयानों और CCTV फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और CCTV समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

घटना के बाद कांस्टेबल के परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। वहीं, विपक्षी दलों ने भी इस घटना को लेकर पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिकों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया औचक निरीक्षण

आम आदमी क्लीनिक बागपुर, घोगरा व खुणखुण कलां में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा इलाज करवाने पहुंचे लोगों से ली फीडबैक, दवाईयों का स्टाक भी किया चैक होशियारपुर, 03 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल...
article-image
पंजाब

Complete Ban on Carrying Weapons

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.2 : In view of the upcoming District Council and Panchayat Committee elections in Punjab, the District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Ashika Jain has issued an order under Section 163 of the Indian Citizen Security Code,...
article-image
पंजाब

संघर्ष से सफलता तक आई ए एस ओइशी मंडल की कहानी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक 399 हासिल करने वाली IAS ओइशी मंडल की कहानी जज़्बे और हौसले की मिसाल है। एक विशेष बातचीत में ओइशी मंडल ने अपने संघर्ष, असफलताओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
Translate »
error: Content is protected !!