प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी व पेट्रोलिंग तेज
रोहित जसवाल। ऊना। जिला ऊना में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग का अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। पुलिस की टीमें रात के समय प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर रही हैं।
पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को सतर्क रखा गया है।
पुलिस की इस मुस्तैदी का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रात्रि गश्त, नाकाबंदी और चेकिंग की यह व्यवस्था लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
