कुटलैहड़ में धरातल पर हो रहा बीपीएल परिवारों का चयन, पात्र जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ: विवेक शर्मा

by

विधायक बोले- बीपीएल सूची में केवल वास्तविक रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिले स्थान, पंचायत स्तर पर अधिकारियों के साथ किया जा रहा सीधा संवाद

रोहित जसवाल।  कुटलैहड़। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल चयन के दूसरे चरण को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य वास्तविक रूप से जरूरतमंद और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में केवल उन्हीं परिवारों को शामिल किया जाना चाहिए, जो निर्धारित मानकों के अनुसार वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर और सरकारी सहायता के पात्र हैं।

विधायक ने बताया कि प्रदेश की करीब 3,615 पंचायतों में पहले से शामिल 2,65,357 बीपीएल परिवारों के अतिरिक्त करीब डेढ़ लाख और पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी इसी प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर पात्र परिवारों की पहचान की जा रही है।

कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं है बीपीएल चयन

विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच के तहत बीपीएल चयन प्रक्रिया को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा गया है। सरकार का प्रयास है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धरातल पर जाकर परिवारों की वास्तविक आर्थिक स्थिति को समझा जाए।

इसी उद्देश्य से कुटलैहड़ की विभिन्न पंचायतों में लोगों के साथ सीधे संवाद का सिलसिला जारी है। पंचायत स्तर पर पहुंचकर पात्र परिवारों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।

मौके पर सुनी जा रही लोगों की समस्याएं

विधायक ने कहा कि पंचायतों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया जा रहा है, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में किसी भी परिवार को केवल सिफारिश या औपचारिकता के आधार पर शामिल नहीं किया जाना चाहिए। पात्रता की जांच के साथ-साथ लोगों से सीधा संवाद भी बेहद जरूरी है।

इससे जहां वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, वहीं अपात्र परिवारों के चयन की संभावना भी कम होगी।

‘बीते दो वर्षों के हर कार्य में पारदर्शिता को प्राथमिकता’

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान किए गए हर कार्य में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। जनता से जुड़े फैसलों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनने और मौके पर ही अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करवाने से विकास कार्यों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की प्रत्येक पंचायत में जाकर लोगों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। बीपीएल चयन प्रक्रिया में भी इसी दृष्टिकोण के साथ जनता के साथ सीधा संवाद कायम कर पात्र परिवारों की पहचान की जा रही है।

विधायक ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि कोई भी वास्तविक जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और बीपीएल सूची में केवल पात्र परिवारों को ही स्थान मिले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग जो राहत सामग्री ला रहे थे अधिकारियों ने नाका लगवाकर राहत सामग्री एसडीएम को देने के लिए दबाव बनाया : जयराम ठाकुर

विधानसभा में नियम 67 के तहत चर्चा में बोलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार ने लोगों द्वारा भेजी गई आपदा राहत सामग्री को भी अपना बनाने की कोशिश की। जो खुद नहीं कर सकते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 लाख से ज्यादा सम्मान निधि के आवेदन सरकारी दफ्तरों में क्यों धूल फांक रहे: जयराम ठाकुर

लंबित पड़े सम्मान निधि के आवेदनों पर सरकार कब लेगी फैसलामातृशक्ति के साथ सरकार का यह रवैया अपमानजनक एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, व्यय होंगे 200 करोड़— राजेश धर्मानी

बिलासपुर,  30 जनवरी :  जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा । इन स्कूलों के निर्माण पर जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समेज के 37 प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जायेंगे – DC अनुपम कश्यप

शिमला (रामपुर) 07 अगस्त उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज देर शाम झाकड़ी के मोनल गेस्ट हाऊस में समेज में चल रहे राहत एवम पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!