रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला स्थित चुनिंदा सरकारी अतिथि गृहों के कमरे अब आम लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कमरे का किराया 3,000 रुपये प्रति रात (सभी टैक्स सहित) तय किया गया है।
₹3,000 प्रति कमरा किराया, सभी टैक्स सहित।
दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के चुनिंदा सरकारी आवासों में सुविधा।
हिमाचल भवन, नई दिल्ली
हिमाचल सदन, नई दिल्ली
हिमाचल भवन, चंडीगढ़
विली पार्क सर्किट हाउस, शिमला के चुनिंदा कमरे उपलब्ध।
बुकिंग HimAtithi पोर्टल से ऑनलाइन होगी।
ठहरने की तारीख से 3 दिन पहले बुकिंग विंडो खुलेगी।
पूरी राशि जमा होने के बाद ही बुकिंग कन्फर्म होगी।
भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, QR कोड और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा।
30% कमरे दोपहर 12 बजे और बाकी कमरे हर कार्यदिवस शाम 5 बजे कन्फर्म किए जाएंगे।
24 घंटे से पहले कैंसिल करने पर 10% राशि काटी जाएगी।
चेक-इन के 24 घंटे के भीतर कैंसिलेशन पर पूरा किराया जब्त होगा।
सरकार की ओर से बुकिंग रद्द होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी।
नई व्यवस्था से आम लोगों को सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी .
गढ़शंकर, 9 दिसंबर : सरकार और माइनिंग विभाग के आदेशों और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माइनिंग माफिया द्वारा गढ़शंकर के दर्जनों गांवों में खुलेआम अवैध माइनिंग की जा रहा है। अवैध माइनिंग का...
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने जाबरी में महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र...
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : गांव बस्सी कलां में स्थित मंदिर में श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब...
पंजाब में एक मिस्ड वॉट्सऐप कॉल के चलते राजनीतिक बवाल मच गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी सहयोगी राजेश अत्री को पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस में अरेस्ट कर...