2  महिलाओं सहित 6 पर मामला दर्ज :  नजायज कबजा छुड़ाने के गई पंचायत, राजसव व पुलिस की टीम पर हमला

by

माहिलुपर -माहिलपुर के गांव बिलासपुर में अदालत के हुक्म पर गली का कबजा लेने गई पंचायत व राजसव और माल विभाग की टीम व पुलिस टीम पर नजायज कब्जा धारकों दुारा हमला करने के आरोप में दो महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है।
चब्बेवाल पुलिसको दिए बयान में रवि दत्त कानूनगो हलका बाहोवाल (माहिलपुर) नेें कहा कि अदालत जिला विकास व पंचायत अधिकारी कम कुलैकटर होशियारपुर की अदालत में केस नं. 94 तिथि 22 अक्तूबर 2019 ग्राम पंचायत बिलासपुर बनाम अमरजीत सिंह वगैरा के हुक्म 1028/29रीडऱ -11मई2022 के मुतबिक गली का कबजा दिलाने के लिए बीडीपीओ धर्मपाल तथा पटवारी रविंदर सिंह हमराह होकर पुलिस टीम के साथ वहां पर गए हुए थे। वहां पर पहुंच कर सभी अधिकारियों व मुलाजिमों की टीम ने अमरजीत सिंह को गली का कब्जा देने की बात कही और अदालत का आदेश भी पढ़ कर सुनाया पर विरोधी पक्ष अमरजीत सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर ने गली का कब्जा छोडऩे की जगह डयूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार माहिलपुर मनोहर लाल की हाजरी में पूरी टीम के साथ गाली गलोच करना शुरू कर दिया। फिर भी टीम ने गली तोड़ कर कब्जा लेना आरंभ कर दिया । इस दौरान सुरिंदर कौर पत्नी रविंदर सिंह,परमजीत सिंह पुत्र प्रकाश सिंह,गोना पुत्र परमजीत सिंह,प्रभ पुत्र अवतार सिंह भी आ गए। इन लोगों ने महिला पुलिस कर्मी सीमा रानी के साथ भी धक्का मुक्की की और उसके मुंह पर भी मुक्के मारे और अमरजीत सिंह ने भी डयुटी पर पुलिस कर्मी परमिंदर कठियाल के मुंह पर चपेड़ मारी व उसकी वर्दी से पकड़ कर उसके साथ खींचतान की जिससे उसकी वर्दी पर लगी नाम पलेट टूट गई।  यह सारा काम नायब तहिसीलदार मनोहर लाल व बीडीपीओ धर्मपाल की उपस्थिति में हुआ। चब्बेवाल पुलिस ने छह आरोपी अमरजीत सिंह,उसकी पत्नी परमजीत कौर,सुरिंदर कौर, परमजीत सिंह, गोना तथा प्रभ के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने तथा धमकीयां देने के अरोप में मामला दर्ज कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में आधुनिक पार्किंग समाधान की दिशा में बड़ा कदम : मेयर सौरभ जोशी

मुख्य वास्तुकार एवं मुख्य अभियंता ने दिल्ली में पीपीपी मॉडल आधारित मल्टी-लेवल पार्किंग परियोजनाओं का किया अध्ययन, स्मार्ट चंडीगढ़ के लिए स्मार्ट पार्किंग पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 13 जून। चंडीगढ़ में बढ़ती पार्किंग समस्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा : पत्नी की शिकायत पर रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई थी गोपनीय जाँच

कानपुर :   कानपुर और प्रयागराज समेत प्रदेश के कई थानों में तैनात रहे रिटायर इंस्पेक्टर की काली कमाई का राज उनकी पत्नी ने ही खोल दिया। पत्नी की शिकायत पर विजिलेंस ने पहले गोपनीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हंगामे के बाद बिलासपुर के गरामौड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

बिलासपुर : मणिकर्ण में गत रात हुई घटना के बाद अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने बिलासपुर जिले में प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामौड़ा में पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद बाइकों पर...
article-image
पंजाब

बड़ेसरों में वालीबाल टूर्नामेंट कराया गया

गढ़शंकर – बड़ेसरों गांव में एनआरआई डर गुरप्रीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह द्वारा वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में पोसी ने बिलडो को पराजित कर तो पालेवाल ने स्तनोर को पराजित...
Translate »
error: Content is protected !!