लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान कांग्रेस पार्टी में शामिल : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरतेज सिंह पन्नू ने कांग्रेस परिवार में किया स्वागत

by

धीमान ने पार्टी को मजबूत करने का दिया भरोसा

गढ़शंकर, 12 सितंबर। लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरतेज सिंह पन्नू ने जय गोपाल धीमान के कार्यों को देखते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी के परिवार में शामिल किया।

इस अवसर पर जय गोपाल धीमान ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी लगन और मेहनत के साथ लोगों को देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को पंजाब में मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरतेज सिंह पन्नू ने जय गोपाल धीमान के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि धीमान ने लेबर पार्टी का गठन कर लोगों के हक, सच और इंसाफ की लड़ाई लड़ी है। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांईस के माडल मेकिंग मुकावले में आंचल, वैशाली शर्मा व रमनदीप कौर ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में अैजूकेशन विभाग दुारा विधार्थियों के सकिल इन टीचिग व माडल मेकिंग संबंधी मुकावले करवाए गए। जिन्में बीए बीएड,...
article-image
पंजाब

Punjab News : सीएम मान ने कहा भज्जी से ही पूछ लो कि उनसे कितने पैसे लिए थे : पंजाब की जनता के साथ उनका कोई संबंध नहीं था राघव चड्डा का

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है. आना जाना लगा रहता है. मुख्यमंत्री ने कहा...
article-image
पंजाब

मूसेवाला की हत्या का मामला : अदालत ने बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया समेत 25 लोगों पर आरोप

मानसा : गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मानसा जिला अदालत ने बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया समेत 25 लोगों पर आरोप तय कर दिए। इसके अलावा अदालत ने आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों ने खेलकूद, पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया भाग

 एएम नाथ। मंडी, 03 दिसम्बर।  जिला कल्याण विभाग मंडी के सौजन्य से आज पड्डल मैदान में विभिन्न दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों के लिए जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह का विशेष आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!